✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में व्यवसायी से रंगदारी की मांग, मारपीट कर 90 हजार की छिनतई

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 11:00:40 AM

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ के पास व्यवसाई से रंगदारी देने के नाम पर मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि बीते दिन लगभग 6 बजे उमेश कुमार नाम का व्यवसाई चकाई मोड़ स्थित अपने गोदाम में कुछ काम कर रहा था तभी स्थानीय 7 से 8 दबंग लोग उसके गोदाम में घुस गए. दबंगों द्वारा व्यवसाई उमेश से 5 लाख रुपये रंगदारी और 25 हज़ार रुपये महीना देने की मांग करने लगे. दबंगों द्वारा रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

मारपीट कर छिने 90 हजार

व्यवसाई उमेश ने कहा कि जब अपनी मेहनत से कमाते है और सभी कोई स्थानीय है तो रंगदारी किस बात की दे. तब दबंगों ने गुस्सा कर व्यवसाई के साथ मारपीट कर उसे गोदाम से बाहर खींच कर ले जाया गया और उसके साथ लोहे का रड से पिटाई करने लगे. इस बीच व्यवसाई के पास से दबंगो ने 90 हज़ार रुपये की छिनतई कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए जल्द से जल्द रंगदारी पहुचाने की बात बोल कर वहां से चल दिए.

व्यवसायी ने लगाई रक्षा की गुहार

इस घटना से घबराएं व्यवसाई ने जिला के एसपी को लिखित शिकायत कर जान माल की रक्षा करने का गुहार लगाई है. शिकायत में इसने स्थानीय मुकेश राय, जयकांत राय सहित अन्य को आरोपी बनाया है. शिकायत में इसने पिस्तौल को मुंह मे सटाकर जब मारने की कोशिश की गई तो इसके कर्मचारी द्वारा बीच बचाव कर उसकी जान बचाने की भी बात लिखी गई है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कितना गंभीरता से लेती है व्यवसाई ने पुलिस को सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया है जिसमे पूरी घटना कैद हुई है.

Tags:DEOGHARJASIDIHCHAKAIBASAWAIERANGADARIMARPITPOLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.