✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CIP नियुक्ति प्रक्रिया : डायरेक्टर ने कहा चयन प्रक्रिया में नहीं हुई कोई गड़बड़ी, कमिटी ने आवेदन किया रिजेक्ट

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:39:53 PM

रांची (RANCHI): 93 पदों पर केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में वार्ड अटेंडेंट के लिए बहाली निकाली गई थी. विज्ञापन संख्या 545, 27 जुलाई 2022 को निकाला गया था. The News Post की टीम ने CIP के डायरेक्टर डाक्टर वासुदेव दास से जानकारी ली तो उन्होंने कहा की आवेदन  कमिटी को सौंपी गई थी. जिसमें कमिटी ने इस आवेदन को अस्वीकारते हुए कहा है की चयन प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं है. सही तरीके से अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

क्या है पूरा मामला ?

93 पदों के लिए अटेंडेंट की बहाली निकाली गई थी,जिसमें शारीरिक और कौशल परीक्षा लिया गया था. जिसमें हर परीक्षा में शत प्रतिशत बेहतर अभ्यर्थियों के द्वारा किया गया. बोर्ड मेंबर के तरफ से लिखित परीक्षा की तैयारी का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन रिजल्ट लिस्ट में अभ्यर्थियों का नाम नहीं आकर ऐसे लोगों का नाम आया जो या तो शारीरिक और कौशल परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं हुए थे. जो डॉक्टर संस्थान के मैट्रन, क्लर्क और कर्मचारी के करीबी हैं

अभ्यर्थियों के अनुसार केंद्र सरकार के नियमों का उल्लंघन कैसे किया गया है इस बहाली प्रक्रिया में देखिए

1.. सरकार का नियम है की तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की बहाली में एक परीक्षा लेना है, जबकि इसमें दो प्रकार से दौड़ाया गया है, जिसमें प्रथम में 500 मीटर  दौड़ाया  गया. और द्वितीय में वजन लेकर दौड़ाया गया और कौशल परीक्षा के नाम पर साक्षात्कार भी लिया गया. एक लिखित परीक्षा सीबीटी(CBT) बेस्ड परीक्षा बाकी है.

2. ST,SC,OBC,GENERAL  परिणाम लिस्ट नहीं निकाला गया.

3. कौशल परीक्षा में जिन भी उपकरणों के बारे में पूछा जा रहा था वह पहले ही मोबाइल के जरिए वायरल हो चुका था.

4. परीक्षा का रिज़ल्ट 3 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया जाने वाला था, जबकि 7 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया और कई लोगों को यह परिणाम लिस्ट 6 दिसंबर 2022 को मिल ही चुका था.

5.डायरेक्टर के द्वारा यह भी कहा गया था कि शारीरिक और कौशल परीक्षा का कोई नंबर नहीं दिया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा. डायरेक्टर कि यह बात अखबार में भी प्रकाशित की गई थी.

6.अभ्यर्थियों का परिणाम लिस्ट में नाम नहीं आने पर अभ्यर्थी डायरेक्टर से मिले तो संस्थान के डायरेक्टर के द्वारा उचित कार्रवाई करने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया और उचित कार्रवाई करने और लिखित परीक्षा सीबीटी में उपस्थित होने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक किसी भी तरह का कोई अग्रसर कार्रवाई नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों ने एप्लीकेशन लिखा  है कि हम लोगों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होने का मौका दिया जाए या बहाली प्रक्रिया को रद्द करके नए सिरे से केंद्रीय सरकार के नियमों के तहत बहाली करने की कृपा की जाए.

Tags:JharkhandCipCentral

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.