✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में 25 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:59:30 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले के गोमिया थाना और कथारा ओपी की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मंगलवार की अहले सुबह छिलकापुल और हजारी मोड़ के बीच लगभग 25 टन अवैध कोयला लदे एक बारह चक्का ट्रक को जब्त किया है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले में अनुसंधान चल रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

इस मामले  में गोमिया थाना पुलिस ने उक्त अवैध कोयला लदे ट्रक पर गोमिया थाना कांड संख्या 15/ 23,भादवि की धारा 414/34 और 30(¡¡) कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोमिया थाना और कथारा ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कथारा गोमिया मुख्य मार्ग पर एक ट्रक अवैध कोयला लेकर जा रही हैं. जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राजेश रंजन और थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने पुलिस गश्ती दल के सहयोग से छिलकापुल और हजारी मोड़ के बीच मुख्य सड़क स्थित चंद्रिका पेट्रोल पंप के निकट से उक्त अवैध कोयले से लदे ट्रक को जब्त किया. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले में अनुसंधान चल रहा है.

रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया/बोकारो

Tags:IN Bokaro 25 tonnes of illegal coal laden truck seizedBOKARO NEWSJHARKHAND LATEST NEWSTHE NEWS POST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.