✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिस राज्य में एक से डीजीपी न हो उस राज्य के कानून व्यवस्था का भगवन ही मालिक पत्रकारों को भी सचेत रहने का दिया सलाह: बाबूलाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:11:15 AM

गोड्डा: झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज साहेबगंज से चलकर गोड्डा दौरे पर पहुंचे थे .गोड्डा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विधिवत पूजा अर्चना किये .उसके बाद उन्होंने उपस्थित जिले के पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को संबोधित किया . उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, बोकारो के विधायक विरांचीनारायण , झारखंड के कोषाध्यक्ष दीपक बांका, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी व कई अन्य लोग मौजूद हैं.

राज्य की कानून व्यवस्था का बुरा है हाल 

कार्यक्रम के बाद बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा कि जिस राज्य में पिछले एक माह से अधिक से डीजीपी न हो तो उस राज्य की कानून व्यवस्था का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है .उन्होंने कहा इस राज्य की कानून व्यवस्था बुरी तरह से खत्म हो चुकी है .

रांची फ्लाई ओवर का निराकरण मुख्यमंत्री चाहते तो निकाल सकते थे 

रांची में फ्लाई ओवर को लेकर आदिवासियों के लाख विरोध के बावजूद सूबे के मुख्यमंत्री ने कोई पहल इस ओर नहीं किया .बाबूलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री थोड़ी सी पहल करते तो या तो रैंप थोडा आगे या पीछे कर सकते थे ,मगर उन्होंने नहीं किया .कहा सिर्फ दिखावे के लिए आदिवासियों के हित की बातें करते हैं ,मगर असलियत में आदिवासियों के प्रति कोई संवेदना नही है .

पत्रकारों को भी इस सरकार में सुरक्षित रहने की सलाह दी 

पिछले दिनों रांची और आज गुरुवार को बालू माफियाओं द्वारा पत्रकारों पर हुए हमले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ,हम तो पहले ही कह चुके कि इस राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है .कहा कि आप पत्रकारों से भी यही कहेंगे कि इस सरकार में आप लोग भी अपने आप को सुरक्षित रहकर काम करें .

रिपोर्ट: अजीत/ गोड्डा

Tags:Jharkhand newsRanchi newsबाबूलाल मरांडीBjp partyBjp jharkhandBabulal marandi on hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.