✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2024 में नक्सलियों पर भारी रही पुलिस, बड़े माओवादियों को मार गिराया तो कई ने डाल दिए हथियार 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:46:35 AM

रांची(RANCHI): झारखंड अब नक्सल मुक्त होने की ओर आगे बढ़ रहा है. सुरक्षाबलों का अभियान नक्सलियों के खात्मे को लेकर जारी है. साल 2024 में चलाये गए नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बल के जवानो को कई बड़ी सफलता मिली है. नौ बड़े नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया तो 224 नक्सलियों की गिरफ़्तारी हुई. साथ ही सुरक्षाबल का बढ़ता दबाव दिख 24 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए. यह साल झारखण्ड पुलिस के लिए बेहद ख़ास रहा है.अब नए साल में झारखण्ड से नक्सलियों के सफाये की और बढ़ने का संकल्प लेकर कार्रवाई और तेज की जाएगी.

सबसे पहले नक्सलियों की गिरफ़्तारी पर एक नजर डाल लेते है.झारखंड के सभी क्षेत्रों से नक्सलियों पर शिकंजा कसा गया है.जिसमें सैक सदस्य जया दी उर्फ़ चिंता को धनबाद से गिरफ्तार किया गया.जया इलाज कराने अस्पताल पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस ने जाल बिछा कर 13.07.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया. जया शीर्ष माओवादी की लिस्ट में शामिल थी. इसके पास कई राज पुलिस को मिले. जिसके बाद कई खुलासे और कार्रवाई की गयी. इसके बाद जॉनल कमांडर शम्भू गंझू  दस लाख का इनामी,सीता रजवार उर्फ़ रमन जॉनल कमांडर दस लाख का इनामी को दबोच लिया.

अब TPC और JJMP पर एक नजर डालते है.सबसे  

  1. सब जॉनल कमांडर आदेश कुमार गंझू  उर्फ़ अभिषेक TPC की गिरफ़्तारी चतरा से 06.01. 2024 को हुई.
  2. सविता शर्मा उर्फ़ राजा जी उर्फ़ अभिषेक सब जोनल कमांडर TPC की गिरफ़्तारी 19.02. 2024 को चतरा से की गई.
  3. शिवराज सिंह सब जोनल कमांडर JJMP जिसपर पांच लाख का इनाम था.इसकी गिरफ़्तारी 19.09. 2024 में लातेहार से की गई.
  4. नेशनल भुइँया सब जोनल कमांडर माओवादी पर पांच लाख का इनाम घोषित था इसकी गिरफ़्तारी 30.03. 2024 को लातेहार से की गई.
  5. इसके बाद JJMP के खुंखार सब जोनल कमांडर फेकू भुइयां की गिरफ़्तारी 30.09. 2024 को को की गई.
  6. रंथु उरांव उर्फ़ गुरुचरण उरांव सब जोनल कमांडर माओवादी पांच लाख का इनामी की गिरफ़्तारी गुमला  से 02.10. 2024 को की गई.
  7. एरिया कमांडर टीपीसी इरफ़ान अंसारी उर्फ़ तूफ़ान जी की गिरफ़्तारी 19.02. 2024 को चतरा जिले से की गयी.
  8. सोम हेम्ब्रम उर्फ़ नजोग एरिया कमांडर मओवादीकी गिरफ़्तारी चाईबासा से 19.04. 2024 को की गई.
  9. हर्षिद गुड़िया उर्फ़ बोयदा पाहन एरिया कमांडर माओवादी को 16.04.2024 को खूंटी से पकड़ा गया.
  10. एरिया कमांडर टीपीसी मसी तिग्गा की गिरफ़्तारी 14. 04 . 2024 को चतरा से की गई.
  11. माओवादी एरिया कमांडर टाइगर उर्फ़ पंडु हसदा की गिरफ़्तारी चाईबासा से 17.06.2024 को की गई.
  12. एक लाख के इनामी एरिया कमांडर माओवादी लक्ष्मण राय उर्फ़ रामेश्वर राय को पुलिस ने26.09.2024 को गिरिडीह से दबोचा.

सभी गिरफ्तार नक्सलियों पर कुल 36 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया था. इसके बाद अब बात करेंगे आत्म समर्पण वाले नक्सलियों की. जब पुलिस की दबिश बढ़ी और मुठभेड़ में खुद को कमज़ोर पाने वाले नक्सली ने हथियार डाल दिया. पूरे झारखण्ड में 24 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया. इसमें जोनल कमांडर 04,सब जोनल कमांडर 01,एरिया कमांडर 03 और एक सामान्य सदस्य एक शामिल है.

  • आत्म समर्पण करने वालों में
  1. जोनल कमांडर माओवादी राम दयाल महतो उर्फ़ बच्चन दा दस लाख के इनामी ने 28.09. 2024 को हथियार दाल दिया.
  2. नीरज सिंह खेरवार दस लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर ने 05.07 2024 को लातेहार में हथियार डाल दिया.
  3. 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर सलमान उर्फ़ लोकेश 05.07. 2024 को लातेहार में हथियार डाल दिया.
  4. जोनल कमांडर JJMP मनोहर परहिया दस लाख का इनामी लातेहार पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया.
  5. कल्टु उर्फ़ मोजिदार उर्फ़ लालदीप गंझू सब जोनल कमांडर माओवादी ने 10 02 2024 को आत्म समर्पण कर दिया.
  6. एरिया कमाण्डर JJMP दीपक कुमार भुइँयां उर्फ़ कुंदन जी 23.02. 2024 को लातेहार में हथियार डाल दिया।.
    एरिया कमांडर TPC राहुल गंझू उर्फ़ ख़लीला ने 02.09.2024 को रांची पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया.
  7. संतोष गंझू TSPC एक लाख का इनामी 29.02. 2024 को आत्म समर्पण कर दिया.

सभी नक्सलियों पर 41 लाख रूपये के नाम की घोषणा राज्य सरकार ने किया था.इसके अलावा नौ नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानो ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है.

  1. जोनल कमांडर माओवादी सिंगराई उर्फ़ मनोज को 17.06.2024चाईबासा में मार गिराया.
  2. कांदे होनहगा सब जोनल कमांडर पांच लाख का  इनामी चाईबासा में मार गिराया.
  3. रादूंगा बोदरा एरिया कमांडर PLFI को 30. 11. 2024 को चाईबासा में मुठभेड़ में मार गिराया.
  4. 23.05 .2024 को बुधराम मुंडा माओवादी को मुठभेड़ के दौर सुरक्षा बल के जवानो ने ढेर कर दिया.
  5. जंगा माओवादी सदस्य को 17.06. 2024 को चाईबासा में मार गिराया.
  6. सूर्या उर्फ़ मनतादेवगन मुठभेड़ में मारा गया.
  7. सपनी हसदा माओवादी को 17.06. 2024 को चाईबासा में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया.
  8. हरेंद्र गंझू TPC को चतरा में मार गिराया.ईश्वरी गंझू TPC को चतरा में मार गिराया.

साल 2024 में नक्सलियों पर हर तरफ प्रहार हुआ है. उग्रवादियों के पास से 123 हथियार बरामद किये गए है. इसमें पुलिस के द्वारा लूटे गए 35 हथियार भी बरामद किये गए है.साथ ही रेगुलर हथियार 07 और देशी 81 शामिल है. इसके अलावा भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया गया है. पूरे साल चली कार्रवाई में 5234 कारतूस जब्त किये गए. साथ ही 246.40 किलोग्राम विस्पोटक मिले है. वहीं 13.39 लाख रूपये भी बरामद हुए है.और 239 IED को नष्ट किया गया.                                                                       
                                                                  

Tags:india elections 2014lok sabha elections 2014naxalismelections 2014ndtv 24x7aniani newsani videosani news livebreaking newslatest india newsani news channellatest newsnaxaldreadedbountysurrenderslateharpalamu dig vipul shuklajharkhand naxal attackpalamu naxal attackpolicemen killed in naxal attackhindi newsindiaindia tvindia tv newsdaily newsnews in hindibbc hindinews todayjharkhand police ka admit card kab aaegajharkhand police physical date 2024jharkhand police physical datejharkhand police physical kab hogajharkhand police running date 2024jharkhand police admit card 2024jharkhand police ka physical kab hogajharkhand police ka running kab hoga 2024jharkhand police constable physical datejharkhand police ka exam kab hogajharkhand police ka running kab hogajharkhand police ka daud kab hoga

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.