✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2018 में तेज प्रताप संग ब्याही ऐश्वर्या आई सामने, कहा-मेरी जिंदगी बर्बाद कर नाटक-नाटक खेल रहा पूरा परिवार

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:35:08 AM

धनबाद(DHANBAD) : 2018 में राजद "सुप्रीमो" लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ ब्याही गई ऐश्वर्या राय ने लालू प्रसाद के परिवार को घेरा है. ऐश्वर्या राय का इस संबंध में बड़ा बयान सामने आया है. ऐश्वर्या राय का कहना है कि पूरा परिवार मिलकर ड्रामा कर रहा है. यह भी साफ किया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव नाम की लड़की से रिलेशन की जानकारी मिली है. उन्होंने सास, ससुर और देवर पर आरोप लगाया है और कहा है कि जब मुझे घर में पीटा जा रहा था, तो इनका सामाजिक न्याय कहां था? मेरी जिंदगी बर्बाद क्यों की गई? पूरा परिवार मिला हुआ है और मिलकर ड्रामा कर रहा है.  

परिवार और पार्टी से निकालने की बात पूरी तरह से ड्रामा है. सिर्फ ट्विटर पर  लिख देने से क्या कोई बेदखल हो जाता है? ऐश्वर्या राय ने कहा कि यह सब सोची समझी प्रपंच है. इसका परिणाम भी सामने आ सकता है. ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया है कि राबड़ी देवी, निश्चित रूप से तेज प्रताप यादव के पास गई होगी और मनाया होगा. कहा होगा कि कुछ दिन शांत रहो, सब हम ठीक हो जाएगा. 

तेजस्वी यादव भी बड़े भाई के साथ है. ऐश्वर्या राय ने कहा कि अपने हक के लिए मैं लड़ाई लड़ती रहूंगी, मेरी जिंदगी को इस परिवार ने संकट में दाल दिया है. जब 12 सालों से रिलेशनशिप में तेज प्रताप रह रहे थे, तो ऐसा कैसे हो सकता है कि परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी. फिर मेरे साथ तेज प्रताप की शादी क्यों करवाई गई? आश्चर्य तो तब हुआ कि अपने बेटे की गलती को छुपाने के लिए मेरे ऊपर ही लांक्षन लगा दिए गए. अब जब सामने चुनाव है और परिवार की बात बाहर आ गई है, तो यह लोग सामाजिक न्याय की बात कह रहे है.  

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBiharDramaTejpratapAshwaryatej pratap anushka yadavtej pratap yadav anushka yadavanushka yadav tej pratap yadavtej pratap yadav gf anushka yadavtej pratap yadav and anushka yadavtej pratap girlfriend anushka yadavtej pratap yadav girlfriend anushkatej pratap yadav anushka yadav videotej pratap yadav anushka yadav phototej pratap yadav girlfriend anushka yadavtej pratap yadav anushka yadav relationshiptej pratap yadavtej pratap yadav girl friend anushkawho is anushka yadav tej pratap yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.