रांची(RANCHI): झारखंड में मनरेगा योजना एक कारगर योजना रही है. कोरोना काल में यह योजना दस लाख लोगों को काम देती थी. इस योजना ने गांव के लोगों को बड़ी राहत दी थी. आज की तारीख में लगभग ढाई से पौने तीन लाख लोगों को काम उनके अपने ही गांव में मिल रहा है. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक गांव में कम से कम पांच योजनाओं को स्वीकृत किया जाए.'आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार ' कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री की सोच है कि सुखाड़ के मद्देनजर गांव में फसल की पैदावार कम होगी. ऐसे में गरीब ग्रामीणों को पलायन से रोकने के लिए मनरेगा योजना पर फोकस करना जरूरी है. ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी इस योजना पर तेजी से काम करने में लगे हैं.
सीएम हेमंत सोरेन का मनरेगा योजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश, जानिए क्या कहा

Published at:20 Oct 2022 06:13 PM (IST)
Tags:News