✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भारतीय महिला हॉकी ने 16 साल बाद जीता कांस्य, राज्य की तीनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:22:38 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): इंग्लैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला टीम ने आज कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया और पहली बार कांस्य पदक जीता. मैदानी खेल में दोनों ही टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थी. भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से 29वें मिनट में सिमडेगा झारखंड के सलीमा टेटे एक शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. तीसरे क्वार्टर तक भारत 1-0 से आगे रहा लेकिन अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने बराबरी कर मैदानी खेल की समाप्ति पर दोनों टीम को 1-1 की बराबरी पर ले लाया. जिसके बाद इसका निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ. शूट आउट में भारतीय टीम ने बढ़त बनाते हुए 2-1 से मैच जीतकर इतिहास में पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. आपको बता दें हॉकी महिला ने 16 वर्षों के बाद राष्ट्रमंडल खेल में कोई पदक प्राप्त किया है. इससे पूर्व 2002 में भारतीय महिला हॉकी की टीम ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक, 2006 में रजत पदक प्राप्त किया था. कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में हमारे झारखंड के तीन खिलाड़ी खूंटी जिला की निक्की प्रधान, सिमडेगा जिला सलीमा टेटे और संगीता कुमारी है. तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

प्रधानमंत्री ने मैच से पूर्व सलीमा से की थी बात

प्रतियोगिता से पूर्व ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की सलीमा टेटे से बातचीत भी की थी और उसे प्रोत्साहित भी किया था. प्रतियोगिता में संगीता कुमारी ने एक गोल और सलीमा टेटे ने तीन गोल किए हैं. दोनों ही खिलाड़ियों के खेल को कॉमेंटेटर ने काफी सराहा है. साथ ही टीम की डिफेंडर निक्की प्रधान ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया. भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी, पैंक्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, सोहन बड़ाइक, एलशन किड़ो, बसंत बा, मुकुट बा, राहुल मिंज, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, बिनीता तिर्की, दिव्या डुंगडुंग, वेद प्रकाश, बलबीर प्रसाद सहित सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.