✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खबर का असर: रंगदारी और मारपीट के आरोप में हुसैनाबाद के SI लाइन हाजिर, SP की कारवाई से सकते में पुलिसकर्मी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 11:55:45 PM

पलामू(PALAMU):जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह पर रंगदारी मांगने और एक चाय दुकानदार के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है. यह कदम स्थानीय स्तर पर बढ़ते जनाक्रोश, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो व शिकायतों के बाद उठाया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग स्थित शुभम पाठक की चाय दुकान से जुड़ा है. आरोप है कि संबंधित अधिकारी वर्दी का प्रभाव दिखाते हुए दुकान पर पहुंचे और कथित रूप से पैसे की मांग की. विरोध करने पर उन्होंने दुकानदार के साथ हाथापाई की और मौजूद अन्य कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने लगा.

घटना के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. पलामू के पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया. यह कार्रवाई पुलिस विभाग की जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर संतोष का माहौल है. आमजन का कहना है कि यदि कानून के रखवाले ही अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे, तो जनता का भरोसा कमजोर होगा. ऐसे में त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता और दुराचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हालांकि, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठ रही है ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके और यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोषी के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. यह घटना पुलिस-जन संबंधों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में देखी जा रही है, जहां जनदबाव और पारदर्शिता ने प्रशासन को त्वरित निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया.

लोगो का मानना है कि इस तरह की घटनाओं में समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास भी बढ़ता है.

Tags:Palamu newspalamu policeHussainabadHussainabad updateHussainabad policesi narmdeshwar singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.