✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मदरसे के इमाम ने हैवानियत की हद की पार, आठ वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जानें क्या है पूरा मामला 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:10:56 AM

सिमडेगा(SIMDEGA): झारखंड के सिमडेगा जिले में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मदरसे में एक 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ इमाम ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. नाबालिग पीड़ित बच्ची गांव के ही मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी. उस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया. यह घटना रविवार की बताई जा रही है. 

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है

पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज़ कराई है. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रेप के आरोप में मदरसे के एक इमाम को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

कोलेबिरा क्षेत्र में है यह मदरसा 

दरअसल, ये घटना सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मदरसे का है. जहां पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बच्ची उर्दू पढ़ने के लिए रविवार को मदरसा गई हुई थी. पढ़ाई खत्म होने के बाद इमाम ने बच्चों को घर जाने दिया. वहीं, नाबालिग बच्ची को मदरसा में ही रोके रखा, जिसके बाद अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

रविवार को पुलिस को यह सूचना दी

वहीं, मदरसे के इमाम ने नाबालिग को ये घटना किसी को न बताने के लिए धमकाया, बात ना मानने पर मारपीट करने की बात कही, जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को आपबीती बताई. उस दौरान बच्ची ने बताया कि इससे 2 महीने पहले भी इस घटना को अंजाम दिया गया था. लेकिन डर के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने रविवार को पुलिस को यह सूचना दी.

इलाके में मची सनसनी

यह मामला सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मासूम को शिकार बनाने वाले इमाम को लेकर लोगों में काफी रोष है. जहां लोगों का कहना है कि बच्चियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है. ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है. 

मदरसे में आपात बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की

पीड़ित परिजनों ने इस घटना की सूचना अंजुमन के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद सोमवार सुबह मदरसे में आपात बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई. हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इमाम अमीनुल्लाह उर्फ अमीन मदरसा छोड़कर फरार हो गया था.

 

Tags:Jharkhand NEWSNewsRapeMadrsaImam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.