✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध संबंध बना हत्या की वजह! कोडरमा महिला मर्डर का खुलासा,पति-पत्नी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 6:16:37 PM

कोडरमा(KODERMA):कोडरमा के मिटको कॉलोनी भंडरवा में महिला की गला रेतकर की गई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राणा और उसकी पत्नी देवन्ती देवी शामिल है.दोनों सलैया निवासी बताए जा रहे है.जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को महिला नेहा राज की उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था.

साक्ष्यों के आधार पर हुआ खुलासा

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर हुआ खुलासाअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की.जांच के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अवैध संबंध और बदले की भावना मुख्य कारण रही.मृतका नेहा राज के पति शम्भु राणा और आरोपी देवन्ती देवी के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद चल रहा था.इसी को लेकर साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया गया.

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, घटना के समय पहने गए कपड़े, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए है.पुलिस ने बताया कि मृतका के पति शम्भु राणा के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.कई थाना की पुलिस टीम रही शामिल इस पूरे मामले के खुलासे में कोडरमा थाना, तिलैया थाना, चंदवारा थाना, महिला थाना तथा सशस्त्र बल और पैंथर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीर चुनौतीपूर्ण मामला बताते हुए त्वरित कार्रवाई का दावा किया है.

Tags:Koderma NewsKoderma Murder CaseIllegal RelationshipJharkhand CrimeWoman MurderCrime NewsKoderma PoliceMurder MysteryJharkhand NewsBreaking NewsNeha Raj Murder CaseCrime Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.