सरायकेला (SARAIKELA) :चौका पुलिस ने अवैध बालू लदे दो हाईवा ट्रक को जब्त किया है. बता दें कि सरायकेला खरसावां जिला में धड़ले से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. काली अंधेरे रातों में ईचागढ़, तिरुलडीह, गम्हरिया, चांडिल, आदित्यपुर और राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न सुवर्णरेखा नदी से प्रतिदिन बालू का अवैध खनन होता है. बालू माफिया रात के अंधेरे में बालू खनन कर ट्रैक्टर, 407 ट्रक, और हाईवा ट्रक से बालू लौड कर कोल्हान के पूर्वी सिंहभुम जिले के जमशेदपुर शहर में ऊंची दामों पर बेचते हैं. राज्य सरकार अब तक बालू खनन के लिए नियमावली नहीं बना पाने के चलते बालू चोरी हो रहा है. जिसमें सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपया का राजस्व नुकसान हो रहा है. सूत्रों के अनुसार प्रति हाईवा ट्रक तीस हजार रुपया प्रतिमाह थाना में चढ़ावा देता है. जो हाईवा ट्रक मालिक रुपया नहीं जमा करते हैं उसका हाईवा ट्रक को जब्त किया जाता है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
