✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध खनन ने ली 12 साल के बच्चे की जान, पहले पति अब बच्चे ने छोड़ा मां का दामन, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:59:58 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : झारखंड के गिरिडीह जिले में बना अवैध खनन का गड्ढा एक 12 साल के बच्चे के लिए काल बन गया. दरअसल शुक्रवार को चार दोस्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदुआ पहाड़ पर 11 बजे जामुन तोड़ने गए थे. तभी जामुन तोड़ने के दौरान 60 फुट के गहरे गड्ढे में 12 साल का करण गिर गया. जिसके बाद पांच घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया. इसके बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

अपने दोस्तों  के साथ जामुन तोड़ने गया था करण

इस घटना के बाद करण के तीन दोस्तों ने बताया कि जब वे सभी जामुन तोड़ने गए थे. तब उन्हें नहीं पता था कि वहां अवैध खनन का एक गड्ढा बना हुआ है. इसी बीच करण जामुन तोड़ने के दौरान गड्ढे में चल गया. जिसके बाद सभी ने बचाव-बचाव चिल्लाना शुरू किया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने करण को बाहर निकालने के लिए राहत बचाव कार्य किया लेकिन उनका दोस्त नहीं बच सका.

पहले पति अब बेटे ने छोड़ा साथ

वहीं गांव के कुछ लोगों ने बताया कि करण की मां साबो देवी एक दिव्यांग है. 11 साल पहले करण की मां ने अपने पति को खो दिया था. जिसके बाद उनका पुत्र करण ही उनके जीने का एक मात्र सहारा था. लेकिन शुक्रवार की घटना ने उस मां से उसका बेटा भी छिन लिया. गांव वालों ने बताया कि करण का मौत कारण सिर्फ औऱ सिर्फ कोयला माफिया है, उन्हीं की करतूत के कारण 12 साल के करण की मौत हो गई.

खोज-खोज कर खदान भरने की उठ रही मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जिस जगह पर अवैध खदान का संचालन हो रहा है. उसे तुरंत सीसीएल सर्वे कराकर भरने का काम करे. साथ ही पीड़ित  परिवार को सरकारी मदद दिलाने का कार्य करे.  

 

Tags:jharkhand newsjharkhandlatest newstop newsbreaking newsnewsjharkhand today newsnews jharkhandjharkhand latest newsjharkhand breaking newsjharkhand illigal miningilligal mining in giridihgiridih newsgiridih breaking newsgiridih latest newsIllegal mining took the life of a 12 year old child

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.