✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में अवैध खनन : बाघमारा की सच्चाई सामने आई नहीं, इधर निरसा में चाल धंसने से चली गई जान

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:17:21 AM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के बाघमारा में जमुनिया के पास अवैध खदान धंसने  की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है.  इधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निरसा  के राजा कोलियरी  में शुक्रवार की शाम अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंस गई. एक युवक की मौत भी हो गई है.  मृतक की पहचान भी कर ली गई है.  एक युवक  घायल भी हुआ है.  सूचना के मुताबिक ईसीएल  की राजा कोलियरी खदान में लोग अवैध खनन के लिए शुक्रवार को पहुंचे थे. 

 इसी बीच अचानक चाल  धंस  गई.  उसके बाद तो अफरातफरी मच गई.  घटना के बाद कोयला चोर और तस्कर मलवा से शव  को निकाल लिए  और घायल को भी लेकर चले गए.  घायल का इलाज किसी  निजी नर्सिंग होम में कराये  जाने की सूचना है.  जो भी हो, लेकिन मृतक के परिजन निश्चित रूप से सामने नहीं आएंगे.  

कोयलांचल का यह इतिहास भी रहा है कि मृतक के परिजन आंखों में आंसू लिए कल्पते  रहते हैं, लेकिन वह यह  नहीं कह  सकते कि उनके परिजन की मौत हो गई है.  उन्हें भय रहता  है कि उन्हें आगे  केस -मुकदमा लड़ना पड़ सकता है.  पुलिस थाने के झमेले में भी पड़  सकते है.   अमूमन बंगाल अथवा गिरिडीह से मजदूर लाकर कोयला तस्कर अवैध खनन का काम कराते है.  घटना हो जाने के बाद मजदूर लोकल नहीं रहते, इसलिए विवाद भी नहीं होता और कोयला तस्करों का धंधा आगे भी चलता रहता है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadNirsaillegal MiningDeathKoyalaIllegal mining in Dhanbaddhanbad crime newsधनबाद में अवैध खननअवैध खदान धँसने से मौत

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.