✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में धड़ल्ले से हो रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार, आखिर कब होगी सरगनाओं पर कार्रवाई ? 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 3:23:18 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले में इन दिनों अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. हालात ऐसे हैं कि यह गैरकानूनी धंधा अब गांव की पगडंडियों से लेकर शहर के व्यस्त बाजारों और नेशनल हाईवे तक खुलेआम संचालित हो रहा है. हर दिन करोड़ों रुपये का लेन-देन इस अवैध नेटवर्क के जरिए किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है.

विभिन्न इलाकों में धंधे को फैलाए हुए है

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे दीपक तिवारी और गुड्डू अंसारी का नाम सामने आ रहा है.बताया जाता है कि गुड्डू अंसारी पहले स्क्रैप के कारोबार से जुड़े थे, फिर कोयला क्षेत्र में सक्रिय हुए और अब अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क को संचालित कर रहे है. दोनों पर आरोप है कि वे संगठित तरीके से जिले के विभिन्न इलाकों में इस धंधे को फैलाए हुए है.जानकारी के मुताबिक मैथन थाना क्षेत्र के रांची कॉलोनी, कालूबथान ओपी क्षेत्र और लेदहरिया पंचायत के श्यामलपुर गांव में अवैध लॉटरी की छपाई और स्टॉकिंग का काम किया जा रहा है. यहां से जिले के अलग-अलग हिस्सों में लॉटरी टिकट सप्लाई की जाती है.

क्या पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? जब इस मुद्दे पर एसएसपी प्रभात कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए मीडिया से ही साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा.ऐसे में सवाल उठता है कि जब पूरे जिले में यह कारोबार खुलेआम चल रहा है, तो प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ रही?बहरहाल, इस अवैध लॉटरी के जाल में फंसकर गरीब और भोले-भाले लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे है. उन्हें झूठे सपने दिखाकर लूटने का यह सिलसिला कब रुकेगा, यह अब प्रशासन की कार्रवाई पर निर्भर करता है.

 

Tags:illegal lottery in dhanbadillegal lottery business in full swingillegal lottery in dhanbad jharkhandillegal lottery businessillegal lottery dhanbadillegal lottery dhanbad todayprotest against illegal lottery businesspakur illegal lottery business exposedillegal lottery in indiaillegal lottery in jharkhandlottery in dhanbadlottery business in custodyillegal lottery in jharkhand todaylaws about lottery business in indiahow we start own lottery business in indiaDhanbad NewsDHanbad updateDHanabd breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.