✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में खूब फल-फूल रहा अवैध लॉटरी का धंधा, संचालक मालामाल, गरीबों की जेब खाली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 28, 2026, 11:52:55 AM

चाईबासा(CHAIBASA):पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और आसपास के इलाकों में अवैध लॉटरी का कारोबार एक बार फिर बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है.यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है और बीते कई महीनों से लगातार जारी है.सूत्रों के अनुसार, अवैध लॉटरी के इस कारोबार में कई लोग शामिल हैं, जो संगठित तरीके से शहर और आसपास के क्षेत्रों में इसका संचालन कर रहे है.प्रतिदिन हजारों की संख्या में लॉटरी टिकट बेचे जा रहे है.

बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकटों की बिक्री

जानकारी मिली है कि चाय-पान की दुकानों, शहर के प्रमुख स्थानों और मोबाइल फोन व व्हाट्सऐप के जरिए बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकटों की बिक्री हो रही है. लोगों को लाखों रुपये के इनाम का लालच देकर उनकी खून-पसीने की कमाई इस अवैध धंधे में खींची जा रही है.शहर के बड़ी बाजार, मेरी टोला, बस स्टैंड, जेएमपी चौक, तांबी चौक, नीमडीह, रेलवे स्टेशन और एसपीजी मिशन स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में यह कारोबार खुलेआम चल रहा है. यहां संचालक और उनके एजेंट लोगों को बहला-फुसलाकर लॉटरी टिकट बेच रहे है.

गरीब अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे है

लाखों रुपये के इनाम के लालच में आकर आम लोग, खासकर गरीब और मजदूर वर्ग, अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे है. यह अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.अब सवाल उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध लॉटरी का धंधा चल रहा है और संबंधित प्रशासन इस पर कब तक कार्रवाई करेगा.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:ChaibasaJharkhandIllegal LotteryLotteryScamChai ShopStreet BusinessLocalCrimeBreaking NewsIndia NewsViral NewsFraud AlertPublic AwarenessSocial IssueTrending NowGround Report

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.