✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग में 30 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद, पंजाब के स्टीकर लगी पेटी में थी शराब, जानिए

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:44:00 AM

हजारीबाग (HAGARIBAGH): शराब की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस टीम ने 30 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त की है. एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है उत्पाद विभाग के भी अधिकारी मामले को देख रहे हैं.

जानिए पूरा मामला विस्तार से

हजारीबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी हो रही है.इसमें ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा है.सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के भगर भंडार जंगल में पुलिस की टीम पहुंची. इस छापेमारी में डीएसपी आरिफ अकरम, चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर मौजूद थे.जानकारी के अनुसार कुल 365 पेटी शराब बरामद की गई है.पेटी पर पंजाब का स्टीकर लगा हुआ है. इसमें सात हजार बोतलें हैं. पुलिस के अनुसार इस अवैध शराब को बिहार भेजने की तैयारी थी. झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में इससे पहुंचाने का प्रयास हो रहा था. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

Tags:Illegal liquorworth Rs 30 lakhrecoveredliquor was in abox with a stickerof Punjabknow

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.