☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

किराना दुकान में राशन के साथ बिक रहा था शराब!पुलिस ने छापेमारी कर दुकानदार को किया गिरफ्तार

किराना दुकान में राशन के साथ बिक रहा था शराब!पुलिस ने छापेमारी कर दुकानदार को किया गिरफ्तार

पलामू(PALAMU): जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा गांव की एक किराना दुकान से 42 बोतल अंग्रेजी शराब व 6 बोतल बियर बरामद हुआ है. प्रशिक्षु डीएसपी सह हैदरनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बरेवा गांव के एक किराना दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री अवैध ढंग से की जा रही है. प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर पुलिस बल के साथ बरेवा गांव की किराना दुकान में शनिवार की शाम छापामारी की.छापामारी के दौरान अवैध ढंग से बेची जा रही शराब के साथ दुकानदार बिट्टू मेहता को  गिरफ्तार कर लिया.प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 42 बोतल अंग्रेजी शराब में विस्की है.

जबकि, 6 बोतल बियर है. उन्होंने बताया कि किराना दुकानदार शराब कहां से लाता था,इसका पता लगाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि किराना दुकान से बरामद शराब झारखंड सरकार की दुकानों से लाया गया प्रतीत होता है.किस दुकान से शराब कालाबाजारी में बेचा गया है, पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.

Published at: 02 Mar 2024 11:42 PM (IST)
Tags:PalamiPalamuPalamu newsHaidarnagarJharkhandHaider nagar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.