✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के इस रेस्टोरेंट में चल रहा था अवैध हुक्का बार और अश्लीलता का डांस, एसडीएम ने किया बड़ा खुलासा, 10 डांसर हिरासत में    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:19:13 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर प्रशासन की ओर से अवैध हुक्का बार और अश्लील डांस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जहां एसडीएम पारुल सिंह ने देर रात मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित रॉयल हिल्स बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात छापेमारी करते हुए अवैध हुक्का बार और अश्लील डांस के खेल का खुलासा किया है. वहीं बार में आपत्तिजनक डांस करती 10 युवतियों को हिरासत में लिया गया है.सभी युवतियां पश्चिम बंगाल, नागपुर और मुंबई की है. जिनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.   

गोपनीय तरीके से यहां अवैध हुक्का बार और डांस बार चल रहा था

एसडीएम पारुल सिंह ने बताया कि बेहद ही गोपनीय तरीके से यहां अवैध हुक्का बार और डांस बार चल रहा था. इसकी सूचना मिलने पर गोपनीय शाखा के पदाधिकारियों के साथ जब प्रशासन ग्राहक बनकर पहुंचा तो इस अवैध अनैतिक कार्य का खुलासा हुआ.वहीं मालिक को ट्रैक किया जा रहा है, और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. वहीं पुलिस ने यहां से करीब 400 बोतल शराब, वॉकी टॉकी, लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद किया है.  

प्रशासन की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है

फिलहाल प्रशासन की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि छापेमारी की सूचना मिलते ही सभी बाउंसर का धंधा करनेवाले मौके से भाग निकले. उन्होंने बताया कि इस पूरी कार्रवाई से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया. यहां पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद हाईवे के किनारे बसे रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा  

Tags:illegal hookah bar and obscene danceMajor action against illegal hookah bar and obscene dance in jamshedpurMajor action against illegal hookahjamshedpur sdm parul singhjamshedpur sdmparul singhSDM made a big disclosure10 dancers detainedRaid in Royal Hills Bar and RestaurantRoyal Hills Bar and RestaurantRoyal Hills Bar and Restaurant in jamshedpurRoyal Hills Bar and Restaurant in jharkhandJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.