✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड सरकार के संरक्षण में खेला जा रहा शराब कारोबार में अवैध उगाही का खेल: दीपक प्रकाश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:06:26 AM

रांची(RANCHI): झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार अप्रत्यक्ष रूप से शराब कारोबार की आड़ में अवैध उगाही कर रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरे प्रदेश में शराब की सरकारी दुकान में तय कीमत से ज्यादा पैसे लिए जा रहे है. उन्होंने कहा कि जो जानकारी मिल रही है. उसके अनुसार प्रति महीने लगभग 70 करोड़ रुपए की वसूली की बात सामने आ रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि कोई अनाड़ी भी समझ सकता है कि इतना बड़ा घोटाला और उगाही बगैर सरकारी संरक्षण के संभव नहीं है? क्या बगैर ऊपरी कनेक्शन और बिना बरदहस्त के निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार की हिम्मत की जा सकती है ? साफ है कि अवैध उगाही का  सारा खेल सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है.

पूरा पैसा पहुंच रहा ऊपर - दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कहा कि जो चीजें सामने आई हैं, उसमें कहा जा रहा है कि पूरा पैसा ऊपर पहुंचता है. जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार इसके तार सीधे सरकार से जुड़ते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछेक वीडियो भी दिख रहे हैं जिसमें इसके तार संबंधित मंत्री से जुड़े होने की बात कही जा रही है. सरकार सार्वजनिक करे कि इस घोटाले और उगाही के तार किससे जुड़े हैं. सबसे आश्चर्य की बात है कि किसी दुकान में रेटचार्ट तक नहीं टंगा है और न ही डिजिटल भुगतान की कोई व्यवस्था है. इससे साफ है कि सब कुछ एक प्लानिंग के तहत किया जा रहा है. भाजपा ने पूर्व में ही कहा था कि शराब कारोबार के मामले में झारखंड सरकार की नीयत साफ नहीं है. राज्य सरकार केवल लूट खसोट की नीति बना रही है. सरकार बताए कि इस अवैध उगाही का हिस्सा कहां तक पहुंचता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.