✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध ई-टिकट कारोबारी को आरपीएफ कोडरमा ने दबोचा, भेजा जेल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:56:49 AM

कोडरमा (KODERMA) - कोडरमा आरपीएफ के गुप्त सूचना पर घोड़थम्बा स्थित सबा प्रिंटिंग प्रेस नामक दुकान में रेलवे के ई-टिकटिंग का अवैध कारोबार की जानकारी पर छापा मारा गया. शनिवार को कोडरमा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल साथ रेसुब पोस्ट कोडरमा के बल सदस्यों व स्थानीय थाना घोड़थम्बा (ओ0पी0) के सहयोग से उपरेाक्त दुकान में छापामारी की गई. इस दौरान दुकान में बैठे व्यक्ति से पूछताछ भी की गई, जिसमें उसने अपना नाम मो0 एहसान, उम्र-32 वर्ष, पिता- मो0 याकूब, सा0-घोड़थम्बा, महबूब चौक, वार्ड सं0 01, थाना-धनवार, जिला-गिरीडीह (झारखंड) बताया. जिसके बाद टीम ने व्यक्ति के मोबाईल को खंगाला जिसमे पर्सनल यूजर आईडी का प्रयोग करके ई-टिकट के तहत काटा गया रेल टिकट प्राप्त हुआ. इसके संबंध में दुकानदार मो0 एहसान से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. टीम ने दुकानदार को मोबाईल के साथ लेकर रेसुब पोस्ट कोडरमा पर लगाया. जहां उसके मोबाईल को काफी गहनता से चेक किया गया. जिसमें 03 अदद निजी यूजर आई0डी0 ¼i½ AKRAMMOBIL ¼ii½ ARSHADMOBIL (iii) ANASMOBIL पाई गई. जिसके तहत अग्रिम यात्रा हेतु काटे गये 03 अदद रेलवे ई-टिकट जिनका PNR No (i) 2608510125 (ii) 8407825340 (iii) 4235392427 बरामद हुआ. जिसका कुल मूल्य 3595.40/- रूपये हैं. 

मिले तेरह रेलवे ई-टिकट

बता दें कि पूर्व की यात्रा करने के लिए काटे गये 13 अदद रेलवे ई-टिकट जिनका PNR No (i) 2146515424 (ii) 4855113719 (iii) 6507584240 (iv) 2446084764 (v) 6407222307 (vi) 6835630741 (vii) 2345550884 (viii) 2607307006 (ix) 6106500640 (x) 6306396303 (xi) 2144230639 (xii) 2344172927 (xiii) 6305557486 बरामद हुआ. जिसका कुल मुल्य मूल्य 13535.95/- रूपया है. और बरामद सभी 16 अदद ई-टिकटों का मूल्य 17131.35/- रुपए है. आरपीएफ ने उपरोक्त सभी 16 अदद ई-टिकटों के बाबत पूछा तो व्यक्ति ने स्वीकार किया कि सभी ई-टिकट मेरे द्वारा ही उपरोक्त निजी यूजर आई0डी0 का उपयोग कर जरूरतमंद यात्रियों के लिए काटे गये हैं. प्रथमदृष्टया रेल टिकट का अवैध कारोबार पाकर उपरोक्त दुकानदार मो0 एहसान को उसका अपराधी पाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर रेसुब पोस्ट केाडरमा पर उपरोक्त संदर्भित मामला दर्ज किया गया है. मामले की जॉचकार्य का भार उप निरीक्षक/अंकुर कुमार, रेसुब पोस्ट कोडरमा केा सौंपा दिया गया है.

रिपोर्ट: अमित कुमार, कोडरमा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.