✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ के गांवों में फल फूल रहा अवैध कोयला का व्यापार, प्रशासन बेखबर

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:17:16 PM

पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले में अवैध कोयले का धंधा खुलकर चल रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने कोई घर-घर कोयला योजना शुरू कर दी हो. सदर प्रखंड के नरोत्तमपुर, पोरोलबोना, धनसुरी और कालिदासपुर गांवों में बड़े पैमाने पर कोयले का भंडारण और बिक्री की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि हर रात कोयले से लदी जुगाड़ गाड़ियां निकलते हैं, लेकिन पुलिस या प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता. लोगों का आरोप है कि कुछ व्यापारी और बिचौलिए कोयला माफियाओं से मिलकर यह अवैध कारोबार चला रहे हैं. यह इलाका मुफस्सिल थाना के तहत आता है, पर थाना प्रभारी और खनन विभाग के अधिकारी चुप हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कोई जांच नहीं होती. इस अवैध कारोबार से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार को भी लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन को इस गैरकानूनी धंधे की जानकारी नहीं है, या फिर सब कुछ मिलीभगत से चल रहा है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तुरंत जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

रिपोर्ट-विकास कुमार

Tags:pakur newsIllegal coalIllegal coal trade flourishes in Pakur villagesadministration unaware

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.