✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे बाउंड्री वॉल में हो रहा अवैध कोयले का खेल! CCL सिक्योरिटी इंचार्ज ने FIR की तैयारी की शुरू

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:17:45 PM

रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा ओपी इलाके में स्थित भुरकुंडा हाई स्कूल के पीछे बाउंड्री वॉल के अंदर अवैध कोयले का खेल खुलेआम चल रहा है. जानकारी के अनुसार, पाठक नामक व्यक्ति द्वारा सीसीएल (CCL) के कोयले की अवैध चोरी कर उसका भंडारण किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सारा खेल दिन के उजाले में किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व खनन विभाग की टीम ने इस डिपो पर छापेमारी भी की थी, जिसके बाद से इलाके में हलचल मच गई थी.

इस पूरे मामले को लेकर CCL के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई है. भुरकुंडा CCL के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध कोयले के भंडारण को लेकर रिपोर्ट तैयार की है. सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब FIR दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से अवैध कोयले को जब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

रिपोर्ट : अनुज कुमार

Tags:ramgarh newslatest newsjharkhand updateCCLccl ramgarhccl newscentral coal fieldsbig updatejharkhand latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.