✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इलाज कराने गई महिला के साथ गंदी हरकत, डॉक्टर और क्लिनिक संचालक पर लगे गंभीर आरोप,जानिए पूरा मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 10:56:41 AM

कोडरमा (KODERMA): जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक निजी क्लिनिक संचालक पर गंभीर आरोप लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पहरीडीह गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक के संचालक डॉ. मुकेश पांडेय पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता सपना कुमारी ने जयनगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह बुधवार रात करीब 9 बजे इलाज कराने अपने रिश्तेदार अमन कुमार सिंह के साथ क्लिनिक पहुंची थी. महिला के अनुसार डॉक्टर ने उसे सलाइन चढ़ाने के दौरान अमन को बाहर बैठने के लिए कह दिया. आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी. महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तब डॉक्टर ने सलाइन और इंजेक्शन का हवाला देकर उसे डराया-धमकाया. इसी दौरान मौका मिलते ही उसने अपने रिश्तेदार अमन को फोन कर अंदर बुलाया और पूरी बात बताई.

पीड़िता के अनुसार जब अमन ने डॉक्टर से इस बारे में सवाल किया तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि डॉक्टर ने कुछ अन्य युवकों को बुला लिया और सभी ने मिलकर अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला ने कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और गलत नीयत से छूने का भी आरोप लगाया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान अमन की जेब से नकदी भी निकाल ली गई.

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन न्याय की मांग को लेकर जयनगर थाना पहुंचे. बताया जा रहा है कि कार्रवाई में देरी से नाराज ग्रामीणों ने थाना परिसर में काफी हंगामा भी किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के आरोपों और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:jharkhandjharkhand newslatest newsnews updateDoctor Commits Indecent ActDoctor Commits Indecent Act against womencrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.