✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंद का भेंट चढ़ गया इग्नू की परीक्षा, बंद समर्थकों ने बीच में ही रुकवाया एग्जाम, छीना पेपर, छात्रों में आक्रोश

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:36:25 AM

भागलपुर (BHAGALPUR) : भागलपुर बिहार बंद का असर भागलपुर में शिक्षा व्यवस्था पर साफ तौर पर देखा गया. महागठबंधन के आह्वान पर आयोजित इस बंद के दौरान मारवाड़ी कॉलेज में चल रही इग्नू की परीक्षा को बंद समर्थकों ने बीच में ही रोक दिया. मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित समय से करीब एक घंटा पहले परीक्षा दे रहे छात्रों से उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर ली गईं और परीक्षा अचानक रोक दी गई. इस घटना से छात्रों में काफी आक्रोश फैल गया. कई छात्रों ने परीक्षा रोके जाने के खिलाफ गुस्सा जताया और कॉलेज प्रशासन से दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है जिसमें छात्र परीक्षा के दौरान बाहर निकलते और परीक्षा बाधित होने पर आक्रोश व्यक्त करते नजर आ रहे हैं.

Tags:IGNOU exambihar bandstrikestrike supportersIGNOU exam became a victim of the strikesnatched the paperanger among students

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.