✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा पर सख्त हुए आईजी सुदर्शन मंडल, अधिकारियों को दिए ये जरुरी निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 2:51:35 PM

 धनबाद(DHANBAD):धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखने के लिए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया.इस अचानक हुई जांच से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया.निरीक्षण के दौरान आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों को मिलने वाली सुविधाएं और जेल मैन्युअल के अनुपालन की गहन समीक्षा की.आईजी सुदर्शन मंडल ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया उन्होंने बैरक, सुरक्षा चौकियों, मुख्य प्रवेश द्वार और निगरानी तंत्र का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 अधिकारियों को दिए ये जरुरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान आईजी ने जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की स्थिति का आकलन किया.यही नहीं आईजी ने कैदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता व्यवस्था की भी जानकारी ली.इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेल की सुरक्षा राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई गंभीर परिणाम ला सकती है उन्होंने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैन्युअल के अनुरूप ही संचालित हों और कैदियों के अधिकारों का पूरी तरह सम्मान किया जाए उन्होंने मुलाकात (मीटिंग) व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने पर भी जोर दिया.

परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए

आईजी ने कहा कि कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित रखा जाए. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रसोईघर और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई.आईजी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कैदियों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाअंत में आईजी सुदर्शन मंडल ने जेल अधिकारियों को सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित मॉनिटरिंग और अनुशासन के माध्यम से ही जेल व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है.इस औचक निरीक्षण को जेल प्रशासन के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है जिससे आने वाले दिनों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:IG Sudarshan Mandal dhanbadDhanbad mandal karasecurity at Dhanbad kara mandalDhanbad jailTrending newsViral newsIg ka nirikshanJharkhandDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.