✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे IG सुदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 4:32:38 PM

धनबाद(DHANBAD): मंडल कारा में आज उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब जेल आईजी सुदर्शन मंडल बिना पूर्व सूचना के निरीक्षण के लिए पहुंच गए. उनके इस औचक दौरे की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन सक्रिय हो गया और सभी अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए.

निरीक्षण के दौरान आईजी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया. उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील वार्डों का निरीक्षण किया और ऊंची दीवारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता को परखा. इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली की कार्यक्षमता का भी जायजा लिया. आईजी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जेल की आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा को पूरी तरह मजबूत बनाए रखना अनिवार्य है.

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जेल केवल बंदियों को रखने का स्थान नहीं है, बल्कि यह सुधार और पुनर्वास का केंद्र भी होना चाहिए. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया. रसोईघर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खाने की गुणवत्ता की जांच की और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि भोजन निर्धारित समय पर और तय मानकों के अनुसार ही दिया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खाना में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा आईजी ने जेल परिसर की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया. अस्पताल वार्ड में जाकर उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हों.

 

Tags:DhanbadDhanbad jail inspectionSudarshan Mandal jail IG surprise visitJail security checkSurprise inspectionCCTV monitoring in jail securityfood quality inspectionJharkhand jail news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.