✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जंगल में बिताना चाहते हैं रात तो आइए देवघर का बायो डाइवर्सिटी पार्क, प्राकृतिक सुंदरता के साथ पर्यावरण संरक्षण की भी मिलेगी सीख

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:54:17 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर में वन विभाग द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का निर्माण कराया गया है.यहां के ऐतिहासिक दिघरिया पहाड़ के लगभग 495 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले इस पार्क के जरिये पर्यावरण संरक्षण के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को शैक्षणिक लाभ देने का भी प्रयास किया गया है. अब इसको सामने से और भी आकर्षक बनाया जा रहा है. इसके दूसरी छोड़ पर रेस्ट हाउस है जहां आप रात में प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जंगल का आनंद ले सकते हैं.

एमपी थ्री थिएटर, जिम का भी उठा सकते हैं आनंद

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग कई योजना पर काम कर रही है.इन्ही में से एक है बायो डाइवर्सिटी पार्क.देवघर चकाई मुख्य मार्ग पर दिघरिया पहाड़ है.इसी पहाड़ में बायो डाइवर्सिटी पार्क स्थित है.जहां आपको कई दुर्लभ प्रजाति और औषधीय गुण वाले पेड़-पौधों मिलेंगे. पार्क में मेडिसिनल गार्डन,लता उद्यान,औषधीय पौधों का उद्यान,कई प्रजाति के कैक्टस और ड्रैगन फ्रूट गार्डन भी है.देवघर वन प्रमंडल पदाधिकारी राज कुमार साह ने बताया कि यहां आने वाले पर्यटक और खास कर विज्ञान के छात्र प्रकृति का आनंद लेने के साथ इसका शैक्षणिक भ्रमण के तौर पर दुर्लभ पेड़-पौधों के अध्ययन कर सकते है. डीएफओ ने बताया कि अगर प्राकृतिक सुंदरता को देखना चाहते है तो वन विभाग के विश्रामगृह में रहकर जंगल,पहाड़ और प्रवासी पक्षियों का आनंद ले सकते हैं. रेस्ट हाउस आपको 1 हज़ार रुपए की दर से मिल जाएगा. डीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की सुविधा और मनोरंजन के लिए  MP थिएटर,जिम, लाइटिंग की बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी. जिससे ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सके.

चारों तरफ जंगल और बहुत कुछ

पर्यटकों की सुविधा और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा यहां प्रकृति व्याख्यान केंद्र,प्रशासनिक  भवन, जलपान गृह, बांस घर, कृत्रिम झरना सहित पेयजल और टॉयलेट की भी व्यवस्था की है. पर्यटकों के मनोरंजन के लिए ट्रेकिंग की सुविधा और जंगल ट्रेल भी विकसित किया गया है. वन विभाग इस पार्क को एक मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

नया साल का जश्न और पिकनीक भी मना सकते है

प्रदूषण के बीच कामकाज करने से परेशान बड़ी संख्या में लोग नया साल स्वच्छ वातावरण में बिताना चाहते हैं. देवघर में कई ऐसे पर्यटन स्थल है जहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. यही कारण है कि दिसंबर से जनवरी तक बड़ी संख्या में पर्यटक देवघर के पर्यटन स्थल पर आकर नया साल का जश्न और पिकनीक मनाने आते हैं. ऐसे में दिघरिया बायो डाइवर्सिटी पार्क नया साल का जश्न और पिकनीक  मनाने का सबसे अच्छा जगह है. आप जंगल और पहाड़ों के साथ प्रकृति की गोद मे बैठकर इसका आनंद ले सकते हैं.पिकनीक का पिकनीक मनेगा और पार्क में स्थित कई दुर्लभ और औषधीय पौधों की जानकारी भी ले सकते हैं.

बाबा बैद्यनाथ की पूजा कर उठा सकते है प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद  

बता दें कि बाबानगरी देवघर एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है. पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ यहां विराजमान हैं. यही कारण है कि देवघर में सालों भर पूजा अर्चना करने वालों का देश के कोने कोने से लेकर विदेश से आने वालों का तांता लगा रहता है. पूजा अर्चना करने के बाद लोग इस पार्क का आनंद ले कर प्राकृतिक सौंदर्य का सुखद अनुभव ले इसी पर वन विभाग कार्य कर रही है.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandtop newslatest newsnews jharkhandbreaking newsjharkhand today newslive newstoday jharkhand newsranchi newsjharkhand breaking newsnewsjharkhand latest newsjharkhand deoghardeoghar newsdeoghar trendingnewsBio Diversity Park of Deoghardeoghar forest departmentspend night in the forestspend night in deoghar forest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.