✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप रांची में वन डे मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो टिकट की रेट भी जान लीजिए

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:18:28 PM

रांची (RANCHI): जेएससीए स्टेडियम में नौ अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मुकाबला खेला जायेगा. इसको लेकर टिकट की दरों की आज घोषणा कर दी गयी है. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरों की घोषणा करते हुए बताया कि टिकट काउंटर से और ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं. सबसे कम कीमत वाली टिकट 1100 रुपये की है. वहीं सबसे अधिक 10 हजार रुपये मूल्य की भी टिकटें हैं. इस वनडे मुकाबले की टिकट 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर (3 दिन) तक जेएससीए स्टेडियम की पश्चिमी ओर बने काउंटर से बिक्री की जायेगी. टिकट काउंटर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खुली रहेगी. बीच में दोपहर एक बजे से दो बजे तक लंच ब्रेक रहेगा. एक व्यक्ति केवल तीन टिकट ही खरीद सकता है. टिकट खरीदते समय आधार कार्ड की एक प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.