✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

‘अगर रांची में धंधा करना है तो देनी होगी रंगदारी’…कारोबारी सह भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली जान से मारने की धमकी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:40:47 PM

रांची (RANCHI) : कारोबारी सह भाजपा नेता रमेश सिंह को एकबार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर दी गई है. इसके साथ ही फोन कर रमेश सिंह से फिरौती की भी मांग की है. बता दें कि इसको लेकर रमेश सिंह ने सोमवार को सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरा कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अगर रांची में कारोबार करना है तो रंगदारी देनी होगी. धमकी देने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि अगर रंगदारी नहीं दी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले भी उन्हें पीएलएफआई का साथ न देने पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

पिछली बार की धमकी में रमेश सिंह को दो नंबरों से कॉल आया था. पहले 7411196898 से कॉल आया. उसके बाद फिर 9511014753 से कॉल आया था. बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का आदमी बताया और कहा कि पहले भी हमने संगठन की मदद करने के लिए आगाह किया था लेकिन आपने ध्यान नहीं दिया, संगठन की मदद कीजिए. इसके बाद उसने धमकी देते हुए कॉल काट दिया था. 

 

Tags:ilitant organizationextortionbjp leader ramesh singhramesh singhbjp mp ramesh bidhuriramesh singh ko dhamkiramesh bidhuri on danish alibjp leader abusingramesh bidhuri bjpbusiness man ramesh singhramesh singh economicsramesh bidhuriramesh singh economyindian economy ramesh singhramesh singh 14th editionindian economy by ramesh singhramesh singh economics in hindiramesh singh 14th edition economyramesh bidhuri speechindian economy ramesh singh 14th editionपूर्व उग्रवादी संगठनउग्रवादी संगठन टीएसपीसीटीपीसी उग्रवादी के निशाने में रांची के कारोबारीहिंदी न्यूज़बीजेपी नेता राजेन्द्र साहुthenewspostbihar newsjharkhand newslocal news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.