✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर चाहते हैं राज्य का विकास तो करें पलायन से इंकार : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:42:34 PM

बोकारो(BOKARO) : बेहतर झारखंड के विजन को साकार करने के उद्देश्य से आज 16 जुलाई को बोकारो में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोकारो पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बेहतर सोच के लिए संयोजन विवेक सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया. युवा संवाद में भारी संख्या में बोकारो के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के लोग भी पहुंचे हुए थे.

पीछे रह गया झारखंड

युवा संवाद के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के पिछड़ेपन को लेकर सभी पहलुओं पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि झारखंड के साथ जो राज्य अलग हुए वह काफी बेहतर करते हुए आगे बढ़ गए और झारखंड पीछे रह गया. इसके कारणों को तलासते हुए इस पर विचार करने की जरूरत है. राज्य में जो भी सरकार बने वह स्थिर सरकार हो या हमारी परिकल्पना है.

संवाद की सोच को आगे बढ़ाना है

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह संवाद अपने आप में एक नया विकल्प तैयार करेगा. यह पलायन को कम करके यहां पर नए अवसर प्रदान करेगा. सबसे बड़ी बात तो यह है कि जब हर झारखंडवासी के अंदर यह भावना जागेगी कि हमें अपने राज्य को विकसित और बेहतर झारखंड बनाना है, तो उसके लिए यह संवाद और संवाद की सोच को आगे बढ़ाने का काम करना है. माइनर और मेजर मिनरल्स दोनों में राज्यों को ज्यादा अधिकार देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया. आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि यहां पर उद्योग नहीं आ रहे हैं. यहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई है या भ्रष्टाचार यहां पर इतना ज्यादा है कि लोग यहां पर आना ही नहीं चाहते.

Tags:FormerUnionMinisteranuragthakurjharkhandbokaroranchi.migrationdevelopmentyouthprogramयुवा संवाद कार्यक्रमपूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरबोकारोपलायनझारखंडरांची

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.