✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हिम्मत है तो EVM हटाकर चुनाव कराए, 400 का दावा करने वाली पार्टी 40 में सिमट कर रह जाएगी , देवघर में भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:30:08 AM

देवघर(DEOGHAR): भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ देवघर में पदयात्रा निकाली गई. यह पदयात्रा अंबेडकर चौक से निकलकर टावर चौक तक गई. इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. चुनाव आयोग पर तंज करते हुए मोर्चा के सदस्यों ने चोरों का सरदार बताया. मोर्चा की माने तो EVM की गड़बड़ी कर सत्ता पर काबिज तो हो जाते हैं फिर नए-नए सगुफा छोड़कर देश की जनता को परेशान करते रहते हैं. महंगाई बेरोजगारी को नियंत्रित न करके सिर्फ राम मंदिर और कश्मीर मुद्दा सहित आपसी सौहार्द बिगड़ने का माहौल बनाते हैं. ऐसे में भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा EVM से चुनाव न कराकर मतपेटी से करने की मांग की गई है. इतना ही नहीं इनके द्वारा EVM और मतपत्र दोनों से चुनाव करा कर देखें तो 400 सीट का दावा करने वाली पार्टी 40 पर सिमट कर नहीं रह गई तो फिर कहिएगा.

भारत मुक्ति मोर्चा ने EVM को हटाने के लिए डीसी को एक ज्ञापन सौंपा

EVM को हटाकर मतपत्र से चुनाव कराने की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है. उनके आंदोलन को धारदार बनाने के लिए आम लोगों से भी सहयोग करने का आग्रह किया जा रहा है. भारत मुक्ति मोर्चा की सदस्यों की माने तो देश में महंगाई और बेरोजगारी के कारण किसान,महिला, युवक सब मैदान में है, लेकिन उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. बेरोजगारी का आलम यह है की युवा वर्ग अब गलत रास्ते पर भटक रहे हैं. लेकिन EVM से बनने वाली सरकार को इसका कोई फिक्र नहीं है.  वह अभी राम मंदिर के नाम पर इन तमाम मुद्दे से लोगो को भटका रही है. भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा EVM को हटाने के लिए डीसी को एक ज्ञापन सौंपा. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

 

Tags:jharkhand newsdeoghar newsBharat Mukti MorchaSlogans raised against the policy of the Election CommissionदेवघरDeoghar NewsDeoghar updateJMMBJP JharkhandCongressJHarkhand CongressJharkhand Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.