✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इलाज का खर्च नहीं मिला तो बैठेंगे धरना पर, किसने और क्यों कही यह बात, जानिए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:32:29 AM

धनबाद(DHANBAD): जोड़ापोखर  में सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को इलाज के लिए मुआवजा नहीं मिला तो जीएम कार्यालय पर घरना देंगे.युवकों ने इसकी लिखित सूचना महाप्रबंधक व जोड़ापोखर पुलिस को दी है. घायल प्रकाश यादव और जैनुल अंसारी  ने  बताया कि 10 सितम्बर  को  ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे. डुमरी नंबर 2 बजाज शोरूम के पास आ रहे तेज रफ़्तार  हाइवा संख्या JH10AK 4023 ने धक्का मार भाग गया. जिसमें हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. 

आश्वासन के बाद भी नहीं कराया गया इलाज 

इलाज में लिए हाइवा मालिक को बोला गया ,आश्वाशन के बाद आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला.   घटनास्थल पर कुछ लोग यह कह दिए कि बाबू अंसारी की गाड़ी है, जिस पर मेरे भाई द्वारा जोड़ापोखर थाना में केस कराया गया. जैनुल अंसारी  ने बताया कि जब इलाज के बाद घर आए तो पता चला कि हाइवा किसी कंपनी का है, जिसका मालिक बोकारो के रहने वाले है.   अभी तक हमलोग इलाजरत है एवं करीब 2 लाख रुपये तक खर्च हो चुका है और अभी भी डॉक्टर द्वारा 2.5 लाख से 3 लाख रु और खर्च बता रहे है. ट्रांसपोर्टर  के आदमी आये और आश्वासन दिए कि  कम्पनी इलाज का खर्च देगी और गाड़ी भी बनवा देगी. लेकिन  कुछ भी नहीं किया गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.