✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर समय पर चालान नहीं करेंगे जमा तो, लाइसेंस होगा जब्त, देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:51:24 AM

रांची(RANCHI): इन दिनों सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर ग्रामीण सह प्रभारी यातायात एसपी नौशाद आलम सक्रिय हो गए हैं. एसपी नौशाद आलम ने नगर निगम के साथ बैठक की थी. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है और वाहन मालिकों को अपना मोबाइल नंबर अवश्य रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है. गाड़ी का नेम प्लेट नहीं बदलने का भी निर्देश दिया है. अगर मोबाइल गुम हो गया है, या नंबर बदल गया है, तो जल्द ही डीटीओ ऑफिस में जाकर अपनी एक फोटो के साथ आवेदन देकर अपडेट करवाने का निर्देष दिया है. इसके अलावा यातायात के नियम उल्लंघन के दौरान अगर आप पकड़े जाते हैं, अपना मोबाइल नंबर गलत नहीं बताएं अन्यथा कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. अपने वाहन का नंबर स्पष्ट लिखा हो और किसी भी स्थिति में अपना मोबाइल नंबर सही दर्ज कराएं ताकि इसके माध्यम से मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाए. इसके अलावा यदि आप यातायात के नियम का उल्लंघन करते हैं और बार-बार मैसेज आ रहा है, इसे नजरअंदाज नहीं करें. चालान तुरंत भरे या फिर ऑनलाइन चालान भी भर सकते हैं. चालान जमा करने में देरी होती है तो यह  महंगी पड़ सकती है. दुगुना पैसे भी भरना पड़ सकता है. साथ ही लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. 

फुटपाथ पर लगी दुकान, ठेला, खोमचा, पर भी कारवाई होगी

SP नौशाद आलम ने पथ निर्माण विभाग को पत्र लिखकर जिले के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे को भरने का आग्रह किया है. वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए रांची नगर निगम के नगर आयुक्त शशि रंजन, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, वेंडर प्रतिनिधियों के सहित निगम के अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठक की, फुटपाथ पर लगी दुकान, ठेला, खोमचा, पर भी कारवाई होगी. 

इन बातों पर दिया गया जोर 

किसी भी परिस्थिति में गलत मोबाइल नंबर अपडेट करवाने पर जुर्माना डबल किया जाएगा. रजिस्टर्ड नंबर प्लेट पर अच्छे और स्पष्ट रूप से लिखा रहना चाहिए. किसी भी तरह से नंबर प्लेट में गलत नंबर या फिर अधूरा नंबर लिखा हुआ होगा तो उसका भी जुर्माना देना होगा. जो भी वाहन चोर हैं वह भी इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यदि वह किसी की वाहन की चोरी करते हैं, और पकड़े जाते हैं उसके साथ कड़ाई के साथ पुलिस प्रशासन निपटेगी. वाहन का पूरा जुर्माना भी वसूल लेगी. न्यायालय के समक्ष पेश कर सीधे जेल भी भेजेगी. साथ ही मोबाइल पर अगर मैसेज आ रहा है, तो जल्द जुर्माना भरने की कोशिश करें, नहीं तो जुर्माना की राशि दुगनी हो जाएगी.

Tags:Traffic policeCancle LicencedTraffic rulesRANCHI police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.