☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप बेरोजगार हैं और 9 से लेकर 40 हज़ार तक की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका

अगर आप बेरोजगार हैं और 9 से लेकर 40 हज़ार तक की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका

धनबाद(DHANBAD):    धनबाद जिला के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में दिनांक - 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को 2008 पदों के लिए सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा रोजगार मेला का आयोजन. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत राज्य के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने के उदेश्य से धनबाद जिला में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का आयोजन 2008 पदों के लिए किया जा रहा है.  वैसे इच्छुक सभी अभ्यर्थी , जो इस मेला में शामिल होना चाहते है, वे इस रोजगार मेला में महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के साथ शामिल हो सकते है.  

अभ्यर्थियों को बायोडाटा की दो प्रति में लेकर आनी ही.  रोजगार मेला में 09 हजार महीना से लेकर 40 हजार तक की नौकरी मिलेगी.  

जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रीमती पदमा कुमारी ने बताया कि रोजगार मेला में भाग लेने के लिए  इच्छुक आवेदक का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधन होना आवश्यक है.  इस रोजगार मेला में आवेदक स्थानीय रोजगार से लेकर DUBAI, UAE में नौकरी पाने का भी सुनहरा अवसर का लाभ उठा सकेंगे.   

इस रोजगार मेले Non-Matric, Matric, Inter, Graduation, ITI, Diploma, B.SC Nurse, B.E, B.Tech, B.H.M एवं अन्य योग्यताधारी शिक्षित बेरोजगारो के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है.  मेले में रिटेल सेक्टर, टेली कॉलर, कम्प्युटर ऑपरेटर, इंजीनियरिंग, टेकनीशियन, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइज़र, मैनेजर , सेफ़्टी ऑफिसर, हेल्पर आदि विभिन्न पदो के लिए रिक्तियाँ उपलब्ध है.  

आवेदक अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक,आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, अपना बायोडाटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (न्यूनतम अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत) के साथ रोजगार मेला में भाग ले सकते है.  इस रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी है.  नियोजनालय एवं विभाग मात्र सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करता है.  रोजगार मेला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं है.  अधिक जानकारी के लिए नियोजनालय से संपर्क कर सकते है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

 

Published at:16 Sep 2025 11:47 AM (IST)
Tags:DhanbadRojgarMelaNaukariSalary
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.