✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप भी यात्रा की कर रहे हैं प्लानिंग तो इस खबर को जरूर देख ले, पढ़िए रेलवे क्या दे रही सुविधाएं

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:48:14 PM

धनबाद(DHANBAD): ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन के लिए  राजेन्द्रनगर, दानापुर, गया एवं सहरसा से नई दिल्ली/आनंद विहार के लिए तथा धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अविध में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.  जिनका विवरण कुछ इस प्रकार है. गाड़ी सं. 02393 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे राजेन्द्रनगर से 01.04.2024 से 30.04.2025 तक गुरूवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलायी जाएगी. 

गाड़ी सं. 02394 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे नई दिल्ली से 02.04.2024 से 01.05.2025 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलायी जाएगी.गाड़ी सं. 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब दानापुर से 06.04.2025 से 27.07.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 07.04.2025 से 28.07.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी.  गाड़ी सं. 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब गया से 06.04.2025 से 29.06.2025 तक प्रत्येक रविवार को चलायी जाएगी. 

गाड़ी सं. 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 07.04.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलायी जाएगी.  गाड़ी सं. 03697 गया-दिल्ली स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब गया से  01.04.2025 से 30.06.2025 तक रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 03698 दिल्ली-गया स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब आनंद विहार से 02.04.2025 से 01.07.2025 तक सोमवार छोड़कर सप्ताह के शेष छः दिन चलायी  जाएगी. गाड़ी सं. 05577 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 01.04.2025 से 09.04.2025 तक गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी.

 गाड़ी सं. 05578 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 03.04.2025 से 11.04.2025 तक शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष पांच दिन चलायी जाएगी.   गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब धनबाद से 01.04.2025 से 28.06.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलायी जाएगी. गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब जम्मूतवी से 02.04.2025 से 29.06.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को चलायी जाएगी. यह जानकारी  मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadYatraRailwayFacilitySummer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.