☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है, पढ़िए पूरी खबर 

अगर सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है, पढ़िए पूरी खबर 

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पवित्र काशी नगरी में अगर आप बाबा विश्वनाथ का दर्शन करना चाहते हैं और इसके लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है. हम जो आपको जानकारी दे रहे हैं यह इस लिहाज से जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि सावन महीने में आपको क्या शुल्क अदा करने पड़ेंगे. यानी आपकी जेब ढीली होने वाली.

जानिए रेट कार्ड के बारे में

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट में सावन महीने के लिए अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए नयी शुल्क सूची जारी की है. सुगम दर्शन के लिए अब 300 की जगह 500 रुपए देने होंगे.मंगला आरती के लिए 500 के स्थान पर 1000 रुपए का भुगतान करना होगा. सावन महीने के आठों सोमवार को रेट और ज्यादा हो गए दिन सुगम दर्शन के लिए 750 रुपए और मंगल आरती के लिए 2000 रुपए देने पड़ेंगे.यह रेट चार्ट जुलाई से लागू होगा जो 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. इस संबंध में काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है. ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मध्यान आरती भोग रात्रि श्रृंगार सप्तर्षी आरती के लिए 500 रुपए भुगतान करने होंगे. अगर इस दौरान पांच शास्त्रियों से रुद्राभिषेक कराया जाता है तो 21000 रुपए का भुगतान करना होगा.सन्यासी भोग के लिए सोमवार के दिन 7500 रुपए देने होंगे.

सावन के पहले दिन 6 से 7 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे

ट्रस्ट के अधिकारियों को निसार सावन में विश्वनाथ बाबा का दर्शन के लिए वाटर वे पर विचार किया जा रहा है. शिव भक्तों के लिए काशी विश्वनाथ बिल्कुल तैयार है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सावन के पहले दिन 6 से 7 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे. सावन भर में यह संख्या एक करोड़ से अधिक हो सकती है.सावन माह के दौरान काशी विश्वनाथ में सुरक्षा के भी खड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यह भी संभावना जताई जा रही है कि भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए मंदिर तक पहुंचने के वास्ते अस्सी और नमो घाट का वाटर भी खोला जा सकता है.

Published at:25 Jun 2023 10:12 AM (IST)
Tags:VaranasiBaba VishwanathSawanBaba Vishwanath darshanKaashi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.