✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप भी खेलते हैं ड्रीम 11तो हो जाइए सावधान! इन सभी ऐक्टर और क्रिकेटर पर दर्ज हुआ FIR, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:41:10 PM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सीजेएम कोर्ट में आईपीएल के नाम पर ऑनलाइन गेमिंग ड्रीम 11 MPL  सहित कई गेमिंग को प्रमोट करके देश के युवा पीढ़ी और बच्चों को जुआ की लत में धकेलने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है.  मंगलवार 11 अप्रैल को फिल्म अभिनेता आमिर खान, क्रिकेटर रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या, BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली और कई अन्य किक्रेटरों पर परिवाद दायर किया गया है. इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की तिथि को 22 अप्रैल को मुकर्रर की  है.

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा समेत कई अन्य पर केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता परिवादी तमन्ना हाशमी ने बताया कि इन दिनों आईपीएल के नाम पर एमपीएल ड्रीम 11 और दूसरे कई ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करके देश के युवाओं को जुए की आड़ में धकेला जा रहा है. जिसको लेकर मुजफ्फरपुर के कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है. 

सीजेएम कोर्ट में मामला कराया गया दर्ज, सुनवाई की तिथि 22 अप्रैल मुकर्रर

जिसमें बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, फिल्म अभिनेता आमिर खान और कई अन्य किक्रेटरों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है. जिसमें युवाओं को गुमराह कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई की तिथि 22 अप्रैल 2023 मुकर्रर की है. यदि आप भी आईपीएल ड्रीम 11 और MPL  ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो सावधान हो जाईये.

Tags:biharmuzaffarpurDream 11FIR lodged against all these actors and cricketersdream 11 gamegaming appthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.