✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप भी  घर के बाहर गाड़ी खड़ी  करते हैं  तो रहिये सावधान ,पढ़िए गैंग का कमाल 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:58:51 PM

धनबाद(DHANBAD): क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी गाड़ी की चाबी का "क्लोन" बनाकर गाड़ी की चोरी होगी.  लेकिन ऐसा हो रहा है.  अगर आप भी घर के बाहर अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं तो सावधान रहिये.  चाबी का क्लोन  बनाकर गाड़ी टपाई जा सकती है.  कहावत भी है कि सौ  राजा के बराबर एक चोर को बुद्धि होती है. चोरी के लिए वह  वह  हर तरीके का इस्तेमाल करता है.  जानकारी के अनुसार ऐसा करने वाले  एक चाइनीज  मशीन खरीदने है.  इस मशीन की मदद से गाड़ी की  चाबी का डाटा ब्लैंक   चाबी में कॉपी किया जा सकता है और इसके बाद वाहन चोर गिरोह चोरी की घटना को अंजाम दे देता है. चोर गिरोह गाडी टापाने  के पहले उसके मालिक का डिटेल भी खंगालते है. 

 कई बार सर्विस सेंटर जाकर जानकारी हासिल कर लेते है

कई बार सर्विस सेंटर जाकर जानकारी हासिल कर लेते है.  बताते हैं कि जिस गाड़ी को  चुराना होता है, उसकी रैकी  की जाती है.  फिर डुप्लीकेट चाबी की मदद से गाड़ी  को स्टार्ट कर चोर  फरार हो जाते है.  यह भी  कहा जाता है कि क्लोन  चाबी की मदद से लॉक खोलने पर बजर  नहीं बजता है. उत्तर प्रदेश में इस तरह के गैंग का खुलासा हुआ है.  झारखंड के  भी  शहरों में गराज के अभाव में लोग अपनी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी कर देते है. झारखंड के कई जिलों से लगातार गाड़ियां चोरी होने की खबरें आती रहती है.  मतलब पुलिस हाईटेक नहीं हो रही है लेकिन चोरी के धंधे में लगे  गैंग  कई गुना अधिक रफ्तार से हाईटेक होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है.  लोग जब सुबह घर से बाहर निकलते हैं तो पता चलता है कि उनकी गाड़ी नहीं है.  इसके पहले वाहन चोर गिरोह बहुत दूर निकल जाते है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadwahanclonekeygang

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.