☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर आप भी लॉटरी में लगाते हों पैसे, तो हो जाएं सावधान, पढ़िये खबर क्यों कह रहे हैं हम ऐसा

अगर आप भी लॉटरी में लगाते हों पैसे, तो हो जाएं सावधान, पढ़िये खबर क्यों कह रहे हैं हम ऐसा

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के भंडारीडीह आजाद नगर में दो दिन पहले जावेद अंसारी नामक युवकी की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में पचंबा थाना की पुलिस ने मंगलवार को चार संदिग्धों को हिरासत में लिया. जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है. चारों संदिग्धों को पुलिस पड़ौसी जिला धनबाद से हिरासत में लेकर लौटी है. वहीं दूसरी तरफ पचंबा थाना पुलिस मामले में फिलहाल ना किसी संदिग्ध का नाम बताने को तैयार और न ही अब तक पूछताछ में चारों ने क्या कबूला, यही स्पष्ट कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

महज 50 रुपए के कारण तीन लोगों ने कर दी फैक्ट्री कर्मी की हत्या, जानिए क्या है मामला

सीसीटीवी में कैद अपराधियों की तस्वीर

पुलिस सूत्रों की मानें तो 13 अगस्त की देर रात हुए फैक्ट्री कर्मी जावेद की हत्या के बाद दूसरे दिन 14 अगस्त रविवार को पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल पहुंची और कई अहम सुराग तलाशे. जिसमें भंडारीडीह आजाद नगर के कच्ची सड़क पर हत्या के आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था, वह भी शामिल था. उस स्थान पर कम्यूनिकेशन सर्विस सेंटर नामक एक कंप्यूटर दुकान है और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस ने खंगाला, तो सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जावेद हत्याकांड में पुलिस को तीन से अधिक आरोपियों के शामिल होने बात पुलिस सूत्रों ने बताया. जिसमें तीन आरोपियों के नाम तो स्पस्ट हैं. जिसमें मस्तान, तौफिक और एक और आरोपी शामिल है. जिसके नाम मृतक के परिजन भी बता रहे है. जबकि सीसीटीवी फुटेज में कई और आरोपियों के चेहरे दिख रहे हैं. सीसीटीवी से बचने के कारण आरोपियों ने जावेद को कुछ दूर ले जा कर उसका हत्या किया. जहां घटना की रात हत्या वाले स्थल पर खून ही खून पसरा था, तो जावेद को बचाने आएं एक टोटो चालक सागर और एक वृद्ध के साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया था. जिसमें टो टो चालक समेत वृद्ध भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे.

लॉटरी के पैसों को लेकर हत्या की आशंका

मृतक जावेद के भाई जाहिद की माने तो मृतक जावेद को 1 लाख 8 हजार की लॉटरी लगा था. संभवत, लॉटरी के इसी पैसे को जावेद की हत्या की गई है. क्योंकि घटना की रात जब मृतक अपने दो दोस्तों के साथ खुटवाढाब से मुर्हरम का अखाड़ा देखकर अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. तो घर से चंद दूरी पर तौफिक, मस्तान समेत कई और आरोपियों ने जावेद समेत तीनों के साथ मारपीट कर शुरु कर दिया. इस दौरान मृतक का एक दोस्त वहां से खुद को सुरक्षित बचकर निकलने में सफल रहा. लेकिन जावेद और उसके दोस्त को आरोपियों ने जमकर पीटा. हालांकि हत्या के दिन यह बात सामने निकल के आ रही थी कि कुछ दोस्तों ने जावेद से नशा करने के लिए 50 रूपए मांगे थे, और पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीर रूप से जांच कर रही है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Published at: 17 Aug 2022 11:08 AM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.