✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आवाज उठी है तो विधानसभा से लेकर लोकसभा तक गूंजेगी, जानिए किसने और क्यों कहा? 

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:28:22 AM

पलामू : आवाज उठी है तो विधानसभा से लेकर लोकसभा तक गूंजेगा. हमें हमारा हक चाहिए. यह बातें ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कहा. संयोजक मंडल युगल पाल ने कहा कि बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी जातीय जनगणना कर हमें हमारा अधिकार देना होगा, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी देश का अहम मुद्दा है जातीय जनगणना में आरक्षण का सवाल भी बिहार इसका एक इकाई उदाहरण है. मंडल संयोजक वीडी प्रसाद ने कहा कि हमारी मुहिम एक घर से शुरू होकर एक गांव, एक पंचायत, एक प्रखंड, एक जिला, एक राज्य ही नहीं अब देश स्तरीय हो गया है। झारखंड के दौरे पर राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी का आरक्षण महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को 11 सूत्री मांग को लेकर जब विशाल प्रमंडल यह महासम्मेलन होगा तब सभी राजनीतिक पार्टियों को उनकी बात माननी ही पड़ेगी.

11 फरवरी को महासम्मेलन

ओबीसी एकता अधिकार मंच के द्वारा उनके हक उनके अधिकार उनकी लड़ाई को लेकर पलामू प्रमंडल में प्रमंडलीय महासम्मेलन 11 फरवरी दिन रविवार समय 11ः00 बजे से शिवाजी मैदान मेदिनीनगर में रखा गया है, जिसको लेकर पिछड़ा वर्ग अब धीरे-धीरे अपने हक और अधिकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक भी है. ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच के संयोजक मंडलो के द्वारा आज प्रेस वार्ता की गई.

पूरे देश में फैल चुका है ओबीसी की आरक्षण की गूंज

मौके पर रवि पाल ने कहा कि ओबीसी की आरक्षण की गूंज पूरे देश में फैल चुका है, यह लड़ाई किसी एक कि नहीं है हम सब की है. विजय कुमार ने कहा कि अगर राजनीतिक संगठन राजनीतिक पार्टियों को अपना सफलता देखना है एवं सरकार बनाना है तो चुनाव के मेन्यूफेस्टो में ओबीसी की मांग डालना महत्वपूर्ण है. ओबीसी संयोजक मंडल पिछड़ा वर्ग एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल के द्वारा इस प्रेस वार्ता में आगामी 11 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया और सभी ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग को अपने हक और अधिकार के लिए आमंत्रित किया गया.

Tags:AssemblyLok Sabhaobcobc ekta manchpalamujharkhandrahul gandhicongressjmmbjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.