✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पांच वक्त के अजान से अगर किसी को दिक्कत नहीं तो DJ से क्यों: बाबूलाल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:09:18 AM

रांची(RANCHI):झारखंड में रामनवमी को लेकर प्रशासन  द्वारा जारी निर्देश को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है.  रामनवमी में  DJ पर प्रतिबंध को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में रामनवमी पर DJ को बैन कर दिया गया है. जिसका लगातार विरोध किया जा रहा है. सरकार जान बूझ कर हिन्दू मुसलमान को लड़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि दिन में पांच बार अज़ान होती है तो उससे किसी को दिक्कत नहीं  है तो फिर DJ से किसे दिक्कत है.  यह स्पष्ट करना होगा.
उन्होंने कहा कि आज सरकार एक वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए ऐसा काम कर रही है. जो राज्य के लिए ठीक नहीं है. ऐसे में दो समुदायों के बीच नफरत बढ़ेगा. सरकार आपस में लड़ाने का काम कर रही है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि DJ के वोल्युम को काम कर  बजाने का निर्देश दिया जाए.

नियोजन नीति पर भी बोले बाबूलाल 

वहीं नियोजन नीति पर बाबूलाल ने कहा कि सरकार का नकाब अब उतर गया है.रघुवर दास की सरकार ने स्थानीय लोगों के लिए 10 साल रिज़र्व कर दिया था.लेकिन यह सरकार सत्ता में आते ही उस नीति को रद्द कर नई नीति बनाई. लेकिन यह कोर्ट से रद्द हो गया. अब 2016 से पहले कि जो नीति थी उसे ही लागू कर दिया. हेमन्त सोरेन झारखंड के युवाओं के बारे में सोचती तो रघुवर दास वाले नीति को 10 साल के लिए रिज़र्व कर देते. लेकिन इन्होंने बाहरी को कैसे नौकरी दें इसको चुना. बाबूलाल ने कहा कि जो गलत नीति सरकार ले कर आई थी.उसे कोर्ट ने रद्द किया अब उसपर विपक्ष पर सवाल उठा रहे हैं. 

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchiBabulal marandidj ban in jharkhandramnavmi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.