✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:चाईबासा में IED ब्लास्ट, नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम से दो बच्चे घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:11:58 AM

चाईबासा(CHAIBASA): अब तो नक्सलियों की हद पार हो गई. अब तक तो ग्रामीण और बेजुवान जानवर ही घायल हुए थे. लेकिन आज तो दो मासूम बच्चे नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईईडी बम के चपेट में आ जाने से घायल हो गए. पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आज फिर एक आईडी विस्फोट हुआ है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगरा गांव की है. जहां एक आईईडी विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में दो ग्रामीण बच्चे घायल हुए हैं. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. 

बच्चे का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के द्वारा जगह जगह आईईडी विस्फोटक जमीन में लगाए गए हैं. जिसकी चपेट में आने से आए दिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं. कई ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है. इसके साथ ही पशु भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. गुरुवार 13 अप्रैल को गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाया गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई थी. आज फिर टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगरा गांव में आईडी (IED) विस्फोट हुआ है. जिसमें 2 ग्रामीण बच्चे घायल हो गए हैं. पुलिस की मदद से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल लाया जा रहा है.

रिपोर्ट:संतोष वर्मा

Tags:JharkhandChaibasaIED blastChildren injuredIED blast in Chaibasa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.