✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मैं थोड़ी देर में आता हूं... इतना कहकर निकला डॉक्टर, फिर झाड़ियों में मिली लाश, पढ़े पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 12:50:11 PM

चतरा(CHATRA):चतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पशु चिकित्सक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक डॉक्टर देर शाम से घर से लापता थे और रातभर तलाश के बाद उनका शव झाड़ियों से बरामद किया गया.मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी पशु चिकित्सक जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में ही पशुपालन विभाग में तैनात थे. परिजनों के अनुसार, शाम करीब छह बजे वे घर पहुंचे थे और सब्जी देकर कहा था कि खाना बनाइए, मैं थोड़ी देर में आता हूं लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे.

 झाड़ियों में मिली लाश

रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई थी. इसी बीच सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके से शव बरामद किया गया.सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास स्थित झाड़ी से शव बरामद किया गया है. शव पर कई गंभीर जख्म के निशान मिले है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.मौके से मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया गया है.

हजारीबाग से डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई

 इधर सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड की टीम भी बुलाई जा रही है. ताकि साक्ष्य को एकत्रित किया जा सके.वहीं पुलिस मृतक के मोबाइल को भी खंगाल रही हैफिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर की कहीं और हत्या कर शव को लाकर तुड़ाग ईलाके में फेंका गया है.अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कब तक कर पाती है.

रिपोर्ट-विकास कुमार

Tags:Chatra doctor murder caseCrime news chatra todayDoctor murder in chatraLaapta doctor murder in chatraCrime newsTrending newsViral newsChatraChtara NewsChatra UpdateChatraJogendra YadavJogendra Yadav News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.