✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेरे बेटे को धक्का मारा गया है! विद्यासागर अपार्टमेंट से गिरे किशोर ऋषव की मौत, पिता ने लगाया आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 3:59:29 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्यासागर अपार्टमेंट में शनिवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर ऋषव निशांत की मौत हो गई है. युवक पांचवें तल्ले के अपार्टमेंट की छत से नीचे गिरा था.घटना के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.हालत गंभीर होने पर सोमवार की सुबह उसे रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में बोकारो के पास उसकी मौत हो गई.डॉक्टरों ने बताया कि ऋषव के शरीर पर कई गंभीर चोटें थी.

पिता ने साजिश का लगाया आरोप

वहीं, मृतक के पिता प्रोफेसर कामता प्रसाद ने बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने सुबह कॉलेज जाते समय उन्होंने अपार्टमेंट निवासी कुबेर सिंह के बेटे को जाते हुए देखा था. कॉलेज पहुंचने के बाद उन्हें फोन आया कि उनका बेटा छत से गिर गया है.प्रोफेसर कामता प्रसाद का कहना है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उनके बेटे से पूछा कि वह कैसे गिरा,तो ऋषव ने धीमी आवाज में कहा किसी ने मुझे धक्का मारा है,लेकिन नाम नहीं बताया.

परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

पिता ने शक जताया है कि अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाला सिद्धार्थ सिंह इस घटना में शामिल हो सकता है. उनके अनुसार, सिद्धार्थ से पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.इधर धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद फर्द बयान लिया जा रहा है.पुलिस ने अपार्टमेंट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है.पूरे मामले की जांच जारी है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Vidyasagar apartment haadsaTeenager Rishav diesTeenager Rishav dies dhanbadRishav case dhanbadVidyasagar apartment case dhanbadTrending newsViral newsDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.