☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद: पत्थर क्रशर पर ग्रामीणों ने मचाया उत्पात, कई वाहन क्षतिग्रस्त

हुसैनाबाद: पत्थर क्रशर पर ग्रामीणों ने मचाया उत्पात, कई वाहन क्षतिग्रस्त

हुसैनाबाद(HUSAINABAD): हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित शुभ लाभ इंटरप्राइजेज पत्थर माइंस कार्यालय परिसर में रविवार की रात दर्जनों ग्रामीणों ने उत्पात मचाया. कर्मियों के साथ मार पीट भी की.  उन्होंने परिसर में खड़े हाइवा, पोकलेन, कार आदि वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.  शुभ लाभ इंटरप्राइजेज  के कर्मियों की सूचना पर कामगारपुर ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं. ग्रामीणों ने क्रशर पर क्यों उत्पात मचाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. कुछ लोगों ने बताया कि बगल के गांव डोमना बांध के युवक के साथ माइंस के कर्मियों द्वारा मार पीट की गई थी. जिससे युवक का हाथ टूट गया. युवक के परिजन पूछने गए तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के बाद गुट बनाकर क्रशर परिसर में उत्पात मचाया व कर्मियों के साथ मार पीट की.  समाचार लिखे जाने तक माइंस के कर्मियों ने हुसैनाबाद थाना को आवेदन नहीं दिया है. 

रिपोर्ट: समीर 

Published at:23 Oct 2023 05:44 PM (IST)
Tags:jharkhandHussainabad:Villagers created ruckus on stone crusherstone crusher
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.