✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:53:52 AM

पलामू (PALAMU): हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विधायक कमलेश कुमार सिंह रांची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले. उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में चिकित्सकों की पदस्थापना के साथ साथ सुविधाएं बढ़ाने की मांग की. कमलेश सिंह ने कहा कि हैदरनगर पीएचसी में 70 वर्षो से 24 घंटे सेवा दी जाती थी. दो वर्ष से सिर्फ ओपीडी सेवा दी जा रही है. इमरजेंसी सेवा बंद होने से लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद जाना पड़ता है. अनुमंडलीय अस्पताल में भी चिकित्सक और कर्मियों की कमी की वजह परेशानी होती है. कहा कि हैदरनगर, मोहम्मदगंज और पिपरा को प्रखंड का दर्जा मिले 15 वर्ष से अधिक समय हो गया. मगर इन प्रखंडों में सीएचसी की स्थापना नहीं की जा सकी है. आगे कहा कि तत्काल हैदरनगर में एक और चिकित्सक की पदस्थापना करा कर इमरजेंसी सेवा बहाल की जाए. इसके अलावा अनुमंडलीय अस्पताल को पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराकर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का काम किया जाए.

यह भई पढ़ें:

मिलिए नन्हे पत्रकार से, जिसकी रिपोर्टिंग ने दिखाया स्कूल की बिगड़ी व्यवस्था का सच 

ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराने पर जोर

मौके पर कमलेश सिंह ने नवसृजित प्रखंड हैदरनगर,मोहम्मदगंज व पिपरा में सीएचसी की स्थापना कर प्रखंड के लोगों को समुचित स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया. कहा कि मोहम्मदगंज में 16 करोड़ की लागत से सीएचसी का भवन भी बना दिया गया है. जबकि हैदरनगर और पिपरा प्रखंडों में फिलहाल पीएचसी की बिल्डिंग में ही सीएचसी खोलने की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि पलामू गरीब इलाका है. इस वर्ष अकाल जैसी स्थिति है. इसे ध्यान में रख कर आम आवाम को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधा दिलाना जरूरी हो गया है. क्योंकि इन प्रखंडों से सदर अस्पताल की दूरी 80 से 90 किलोमीटर है. ग्रीन परिवारों को सदर अस्पताल जाने में काफी कठिनाई हो रही है. उनका पैसा और समय दोनो बर्बाद होता है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मांगों पर विचार कर मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है.

रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.