✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घरेलू विवाद में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और बच्चे की गला रेतकर कर दी हत्या

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:04:05 PM

सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत कांडाधोरा तामुलिया में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और अपने 5 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है. वहीं, घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद किया गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है की उसी ब्लेड से आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है.

बताया जा रहा है कि खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा और उसकी पत्नी रविवारी सिंह के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी. दोनों शराब के आदि भी थे. इस बीच सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी दौरान आरोपी ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रविवारी सिंह और 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा को मौत के घाट उतार दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है. 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड क्राइम न्यूजसरायकेलासरायकेला क्राइम न्यूजखरसावांचांडिल थाना क्षेत्रहत्यापति ने की पत्नी की हत्याघरेलू विवादक्राइम न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand Crime NewsSaraikelaSaraikela Crime NewsKharsawanChandil Police Station AreaMurderHusband kills wifeDomestic DisputeCrime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.