✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पति ने गड़ासे से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 4:46:13 PM

गोड्डा (GODDA): झारखंड के गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मेहरमा थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव में बुधवार देर रात एक 60 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी पर धारदार गड़ास से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतका की पहचान 53 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति का नाम किसन दास बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों गांव के बाहर बने बासा में सोए हुए थे. इसी दौरान देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर किसन दास ने अपनी पत्नी पर गड़ास से कई वार कर दिए. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ी.

घटना के वक्त पास में सो रहा पोता लव कुमार दहशत में आ गया. उसने तुरंत गांव के घर में जाकर अपनी मां सरिता देवी को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सरिता देवी मौके पर पहुंची तो अपनी सास को गंभीर हालत में पाया. इसके बाद उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. हालांकि मेहरमा से गोड्डा ले जाने के दौरान रास्ते में ही रूबी देवी ने दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मेहरमा थाना पुलिस को मिली. इसके बाद थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल गड़ास को बरामद कर लिया है. साथ ही घटनास्थल से खून और मिट्टी के नमूने भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है.

Tags:Goddagodda newsgodda updatemurder newscrime newshusband kills wifehusband attacks wifelatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.