✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान, जानिए कैसे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:46:48 AM

पलामू (PALAMU): जिला के हैदरनगर थाना के करीमनडीह गांव निवासी सुदीप कुमार ने गांव से दक्षिण झाड़ी में पत्नी सुनीता देवी को ले जाकर चाकू से गोद-गोद कर हत्या का प्रयास किया. सूचना मिलते ही मुखिया नाजमा खातून के पति नावाजिश खान सहित अन्य लोग को घटनास्थल की ओर आते देख पत्नी को घायल अवस्था में छोड़ कर सुदीप भाग निकला. ग्रामीणों ने तत्काल सुरक्षित वाहन से घायल महिला को हैदरनगर पीएचसी पहुंचाया. ग्रामीणों की सर्तकता के कारण महिला को सही समय रहते इलाज मिल पाया. इससे उसकी जान बच गई.

बार-बार कर रहा था हत्या करने की बात...

घायल महिला सुनीता देवी का इलाज कराया जा रहा है. फार्मासिस्ट नवीन किशोर ने बताया कि महिला के सिर, गर्दन और दोनों हाथ पर चाकू से वार किये जाने के जख्म हैं. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बहर है. वहीं होश आने पर पीड़ित सुनीता ने बताया कि घर से करीब दो सौ गज की दूरी पर उसके पति सुदीप कुमार झाड़ी की ओर ले जाकर अचानक चाकू से हमला बोल दिया. उसने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन वह हत्या करने की बात बार बोर बोल रहा था. महिला ने बताया कि उनके पति सुदीप बार बार उसकी हत्या कर दूसरी शादी करने की धमकी देता रहता है.

किया था प्रेम विवाह

सुनीता के पिता हैदरनगर थाना क्षेत्र के रामबांध गांव निवासी सागर राम ने बताया कि उन्होंने पुत्री का प्रेम विवाह सुदीप से दस वर्ष पहले हुआ था. उनकी बड़ी पुत्री की शादी भी इसी घर में सुदीप के चचेरे भाई से हुई थी. उनकी पुत्री सुनीता के दो पुत्र और एक पुत्री भी हैं. सुनीता के ससुर महेश राम ने बताया कि इस घटना में उनका पुत्र सुदीप दोषी है. विगत करीब छह वर्ष से अपनी पत्नी के साथ बेवजह मारपीट करता रहा है. एक ही घर में दो बहनों ने भी एक मात्र सुदीप को देाषी ठहराया है. सुनीता के पिता सागर राम ने बताया कि उनकी पुत्री सुनीता देवी की हत्या का प्रयास उसके पति ने किया. समय पर ग्रामीण नहीं पहुंचते तो कुछ भी हो सकता था. समुचित इलाज के बाद वह दामाद सुदीप के विरुद्ध हैदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.